हाथी से टकरा कर स्कूटी चालक घायल

हाथी से टकरा कर स्कूटी चालक घायल

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 Nov 2021 11:35 PM (IST) Updated:Sun, 21 Nov 2021 11:35 PM (IST)
हाथी से टकरा कर स्कूटी चालक घायल
हाथी से टकरा कर स्कूटी चालक घायल

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : हाथी से टकरा कर एक स्कूटी सवार बुरी तरह से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे नक्सलबाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मिली जानकारी के अनुसार रविवार को घटना सिलीगुड़ी महकमा के नक्सलबाड़ी के किरण चंद्र चाय बगान से सटे इलाके में हुई। सुशील कुमार नामक एक युवक स्कूटी लेकर नक्सलबाड़ी से बागडोगरा जा रहा था, तभी किरण चंद्र चाय बगान इलाके में अचानक से सड़क पर हाथियों का झुंड आ गया। इस दौरान उसकी स्कूटी हाथी से टकरा गई। इस घटना में वह सड़क से दूर जाकर गिर गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल सुशील कुमार को नक्सलाबाड़ी अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया।

बतातें चले कि इन दिनों हाथियों का झुंड चाय बगान इलाके में देखे जा रहे हैं। दो दिन पहले ही इसी इलाके में एक हाथी ने शावक को जन्म दिया था। बाद में वन विभाग ने मौके पर पहुंचकर हाथी को जंगल क्षेत्र में पहुंचाया था। दरअसल खाने की तलाश में हाथियों का झुंड चाय बगान के रास्ते बस्ती इलाके में चला आता है। इस दौरान कई बार स्थानीय लोग हाथी की चपेट में आकर अपनी जान तक गंवा देते हैं। आम तौर पर हाथी मक्का या केला के पौधे खाने के लिए बस्ती इलाके में कूच करते हैं। नक्सलाबाड़ी से बागडोगरा के बीच चाय बगान इलाके में हाथियों का कॉरिडोर भी है। अक्सर हाथी कॉरिडोर के जरिए आना-जाना करते हैं। यहां बकायदा बोर्ड भी लगाया गया है कि यह क्षेत्र हाथियों का कॉरिडोर है, कृपया देखकर आगे बढ़ें। दिन की तुलना में रात के समय हाथियों का इस क्षेत्र में निकलने का खतरा अधिक होता है।

chat bot
आपका साथी