ई-रिक्शा के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान

-शहर में प्रमुख सड़कों पर कड़ी निगरानी -पचास से अधिक ई रिक्शा जब्तचालक को चेतावनी जागरण्

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 09:58 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 09:58 PM (IST)
ई-रिक्शा के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान
ई-रिक्शा के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान

-शहर में प्रमुख सड़कों पर कड़ी निगरानी

-पचास से अधिक ई रिक्शा जब्त,चालक को चेतावनी

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : जाम की समस्या को नियंत्रित करने के लिए शहर की मुख्य सड़कों पर बिना नंबर वाले ई-रिक्शा या कहें टोटा पर प्रतिबंध लगाने के बाद अब राष्ट्रीय राजमार्ग और एशियन हाइवे पर बेलगाम होकर दौड़ रहे ई-रिक्शा के खिलाफ पुलिस ने अभियान शुरु किया है। शनिवार को सिलीगुड़ी से होकर गुजरी राष्ट्रीय राजमार्ग 31 और एशियन हाइवे पर सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस की ट्रैफिक पुलिस की टीम ने ई-रिक्शा के खिलाफ अभियान चलाया। शनिवार को सिलीगुड़ी के नौकाघाट मोड़, जलपाई मोड़ और तीन बत्ती ट्रैफिक प्वाइंट पर काफी संख्या में या कहें तो पचास से अधिक ई-रिक्शा को पुलिस ने पकड़ रखा था। बाद में चालकों को राष्ट्रीय राजमार्ग और एशियन हाइवे महासड़क पर ई-रिक्शा नहीं दौड़ाने की चेतावनी देकर पुलिस ने सभी को छोड़ दिया। सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस के आला अधिकारियों ने बताया कि ई-रिक्शा के आगमन पर शुरुआत में ही यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर ई-रिक्शा के दौड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया था। बल्कि देश की सर्वोच्च अदालत ने भी यही फैसला दिया है। इसलिए राष्ट्रीय राजमार्ग और एशियन हाइवे महासड़क पर बेलगाम होकर दौड़ रही ई-रिक्शा के खिलाफ अभियान शुरु किया गया है। रविवार से राष्ट्रीय राजमार्ग और एशियन हाइवे महासड़क पर दौड़ने वाली ई-रिक्शा के खिलाफ सख्त कार्यवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। किसी भी कीमत पर मुख्य सड़कों पर अवैध ई रिक्शा को चलने नहीं देंगे।

chat bot
आपका साथी