West Bengal Assembly Election: विमल गुरुंग के राजनीतिक सलाहकार समेत दर्जनों नेता भाजपा में शामिल

मौसम खराब होने के कारण नहीं आ पाए कैलाश विजयवर्गीय। सांसद राजू बिष्ट ने झंडा देकर नेताओं का किया स्वागत। बीपी बजगई ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी में योगदान करने के पीछे एक ही लक्ष्य है विमल गुरुंग का सच।

By Nitin AroraEdited By: Publish:Tue, 12 Jan 2021 04:14 PM (IST) Updated:Tue, 12 Jan 2021 04:14 PM (IST)
West Bengal Assembly Election: विमल गुरुंग के राजनीतिक सलाहकार समेत दर्जनों नेता भाजपा में शामिल
विमल गुरुंग के राजनीतिक सलाहकार समेत दर्जनों नेता भाजपा में शामिल

सिलीगुड़ी,  जागरण संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित मिलन मोड जनसभा मंच से गोरखा जनमुक्ति मोर्चा विमल ग्रुप  के राजनीतिक सलाहकार स्वराज थापा, राष्ट्रीय प्रवक्ता बिपी बजगई, बंगाल सरकार के पेंशनर ज्वाइंट सेक्रेट्री निमेष सुंदास, सेन्ट्रल कमेटी सदस्य एल एम लामा, कुमार चामलिंग, शंकर अधिकारी, सरोज कुमार छेत्री, आकाश लामा, उमेश राई, मिस्टर संजय बिष्ट, सावन राई, सिद्धांत अधिकारी समेत बड़ी संख्या में उनके समर्थकों ने भारतीय जनता पार्टी को ज्वाइन कर लिया।

इस मौके पर बीपी बजगई ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी में योगदान करने के पीछे एक ही लक्ष्य है विमल गुरुंग का सच। विमल गुरुंग ने कालिंगपोंग की जनसभा में उन्होंने कहा की वह अमित शाह और प्रधानमंत्री को कभी भी गोरखा जनजाति दर्जा देने की मांग नहीं की। राजनीतिक समाधान की मांग नहीं की। विमल गुरुंग ने क्या किया ममता बनर्जी के पांव में गोरखा टोपी डालकर आने वाले नेता के साथ ममता के लिए काम नहीं कर सकता था। आज भाजपा के साथ मिलकर काम करना होगा। पार्टी  को दार्जिलिंग में मजबूत करता है।

विमल गुरुंग ने जो चैलेंज दिया, पूरा करके दिखाएंगे। राष्ट्र के विकास के साथ दार्जिलिंग का सार्वजनिक विकास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार प्रत्येक गोरखा जाति को मान सम्मान दिलाने के लिए महीनों तक जेल में रहा उसी शासन के साथ नहीं जा सकते। विमल गुरुंग के पॉलीटिकल एडवाइजर ने कहा कि जब वे सही रास्ते पर थे तो हम उसके साथ थे। वे गलत रास्ता और चले गए हैं तो उनके साथ हम क्या हमारे जैसे बुद्धिजीवी नहीं जा सकते। क्षेत्र  में भाजपा को आगे ले जाना है। सभा मंच से सांसद ने स्पष्ट किया कि मौसम की खराबी के कारण राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय कोलकाता से नहीं आ पाए। यह पार्टी क्षमा प्रार्थी है।

chat bot
आपका साथी