70 साल से अधिक उम्र वालों को घर में ही वैक्सीन

-डोर टू डोर टीकाकरण अभियान की होगी शुरुआत -निगम की समीक्षा बैठक में विभिन्न पहलुओं प

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 08:29 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 08:29 PM (IST)
70 साल से अधिक उम्र वालों को घर में ही वैक्सीन
70 साल से अधिक उम्र वालों को घर में ही वैक्सीन

-डोर टू डोर टीकाकरण अभियान की होगी शुरुआत

-निगम की समीक्षा बैठक में विभिन्न पहलुओं पर चर्चा

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : दार्जिलिंग जिले व सिलीगुड़ी नगर निगम क्षेत्र में 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए जल्द ही डोर टू डोर टीकाकरण अभियान शुरू किया जाएगा। जिले में अधिक से अधिक लोगों को कोरोना की वैक्सीन दी जा सके, इसकी पूरी कोशिश की जा रही है। इसका नाम दुआरे वैक्सीन रखा गया है। उक्त बातें सिलीगुड़ी नगर निगम प्रशासनिक बोर्ड के चेयरमैन गौतम देव ने कही है। वह शनिवार को दाíजलिंग जिले व सिलीगुड़ी नगर निगम क्षेत्र में कोरोना वायरस टीकाकरण को लेकर एक समीक्षा बैठक के बाद संवाददाताओं को संबोधित कर रहे थो। बैठक में प्रशासनिक बोर्ड के पदाधिकारियों, सदस्यों तथा नगर निगम के अधिकारियों के अलावा दाíजलिंग जिले के डीएम, सिलीगुड़ी महकमा शासक, दाíजलिंग जिले के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी, उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के अधीक्षक, सिलीगुड़ी जिला अस्पताल के अधीक्षक समेत अन्य लोगों ने भाग लिया।

गौतम देव ने कहा कि 18 वर्ष से 44 वर्ष के उम्र के लोगों के बीच हमारा लक्ष्य 90,000 लोगों को प्राथमिकता के आधार पर टीकाकरण करना था। जिसमें 70 हजार लोगों को वैक्सीन लगा दी गई है। खुदरा विक्रेताओं की तैयार सूची में लगभग 7000 लोग बचे हैं। इसके लिए कुल 8 नए वर्गो को टीकाकरण के लिए विभाजित किया गया है। देव ने बताया कि दाíजलिंग जिले में अब तक पहली खुराक 3 लाख 35 हजार और दूसरी खुराक 1 लाख 17 हजार लोगों दी जा चुकी है। दाíजलिंग पर्वतीय क्षेत्र में प्रायोगिक तौर पर व्हाट्सऐप पर टीम बनाकर लिस्टिंग शुरू हो गई है। लोगों के लाभ के लिए सिलीगुड़ी नगर निगम क्षेत्र में अतिरिक्त 10 वैकल्पिक टीकाकरण केंद्र स्थापित किए जाएंगे। राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराई कई वैक्सीन सिलीगुड़ी नगर निगम के सहयोग से लीवर फाउंडेशन और सिलीगुड़ी समाज कल्याण संगठन के सहयोग से डोर टू डोर वैक्सीन जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। हम जल्द ही 70 साल से अधिक और विशेष जरूरतों वाले लोगों का टीकाकरण शुरू करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारा मुख्य लक्ष्य टीकाकरण चरण का पालन करके प्रत्येक व्यक्ति को प्राथमिकता के आधार पर टीका देना है। 18 वर्ष से अधिक उम्र की बड़ी आबादी को टीकाकरण के दायरे में लाना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी और कर्तव्य है। जल्द ही 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों के लिए टीकाकरण अभियान की शुरूआत होगी।

chat bot
आपका साथी