कार्तिक महीने में किया जा रहा है दीपदान

दीपदान करने से मिलता है पुण्य जागरण संवाददाता सिलीगुड़ी धर्म शास्त्रों के अनुसार कार्तिक म

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Nov 2020 07:18 PM (IST) Updated:Wed, 04 Nov 2020 07:18 PM (IST)
कार्तिक महीने में किया जा रहा है दीपदान
कार्तिक महीने में किया जा रहा है दीपदान

दीपदान करने से मिलता है पुण्य

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : धर्म शास्त्रों के अनुसार कार्तिक महीने में दीपदान का विशेष महत्व है। इस महीने को भगवान विष्णु का महीना माना गया है। इस महीने में इनकी पूजा करने का विशेष महत्व है। मंदिरों, नदी, तालाब इत्यादि पर दीपदान विशेष तौर पर किया जाता है। किसी न किसी तीज-त्योहार के अवसर पर नदी, तालाब पर जाकर पूजा की जाती है, दीपक जलाए जाते हैं। इस समय श्रद्धालुओं के द्वारा जगह-जगह पर दीपदान किया जा रहा है। ऐसी मान्यता है कि इस महीने में दीपदान करने से विशेष पुण्य की प्राप्ती होती है। इसी क्रम में स्थानीय इस्कॉन मंदिर में श्रद्धालुओं के द्वारा दीपदान किया जा रहा है। आरती के पश्चात मंदिर में दीपदान का कार्यक्रम शुरू होता है। जहां पर निश्शुल्क रूप से श्रद्धालुओं को दीपदान करने का मौका दिया जाता है। श्रद्धालु बढ़चढ़ कर दीपदान कर रहे हैं। उनका कहना है कि कार्तिक महीने में दीपदान करने से विशेष पुण्य प्राप्त होता हैं। इसलिए वे बढ़चढ़ कर दीपदान कर रहे हैं। वहीं इस्कॉन मंदिर की ओर से नाम कृष्ण दास ने बताया कि मंदिर में दीपदान की विशेष व्यवस्था की गई हैं। कोई भी श्रद्धालु मंदिर में दीपदान कर सकता है। हां कोविड-19 को लेकर कुछ सतर्कता अवश्य बरती जा रही है। इसके लिए श्रद्धालुओं भी सहयोग करते हैं। वे भी व्यवस्था करने में अहम भूमिका निभाते हैं। यह व्यवस्था पूरे कार्तिक महीने में चलेगी। शहर के अन्य मंदिरों में भी दीपदान किया जा रहा है। जहां पर श्रद्धालु बहुत ही श्रद्धा भाव के साथ दीपदान कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी