नहर से अज्ञात शव मिला

जागरण संवाददाता सिलीगुड़ी शहर से सटे फूलबाड़ी स्थित महानंदा नहर से अज्ञात व्यक्ति का शव बराम

By JagranEdited By: Publish:Sat, 20 Mar 2021 09:55 PM (IST) Updated:Sat, 20 Mar 2021 09:55 PM (IST)
नहर से अज्ञात शव मिला
नहर से अज्ञात शव मिला

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : शहर से सटे फूलबाड़ी स्थित महानंदा नहर से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी मच गई। शनिवार की सुबह टहलने निकले स्थानीय लोगों ने नहर में शव तैरता देखकर पुलिस को जानकारी दी। जानकारी मिलते ही न्यू जलपाईगुड़ी और फांसीदेवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेज दिया है। मृतक के पास से पुलिस को कोई भी पहचान पत्र या मोबाइल फोन आदि नहीं मिला। जिससे उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। मृतक की तस्वीर व जानकारी सिलीगुड़ी समेत आस-पास के पुलिस थानों में भेजने की तैयारी की गई है। ----------- जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : शहर से सटे फूलबाड़ी स्थित महानंदा नहर से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी मच गई। शनिवार की सुबह टहलने निकले स्थानीय लोगों ने नहर में शव तैरता देखकर पुलिस को जानकारी दी। जानकारी मिलते ही न्यू जलपाईगुड़ी और फांसीदेवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेज दिया है। मृतक के पास से पुलिस को कोई भी पहचान पत्र या मोबाइल फोन आदि नहीं मिला। जिससे उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। मृतक की तस्वीर व जानकारी सिलीगुड़ी समेत आस-पास के पुलिस थानों में भेजने की तैयारी की गई है।

chat bot
आपका साथी