नक्सलबाड़ी में युवक का शव मिला

जागरण संवाददाता सिलीगुड़ी नक्सलबाड़ी प्रखंड के मनीराम ग्राम पंचायत स्थित ढाकना कॉलोनी में

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Feb 2021 01:32 PM (IST) Updated:Thu, 25 Feb 2021 07:03 PM (IST)
नक्सलबाड़ी में युवक का शव मिला
नक्सलबाड़ी में युवक का शव मिला

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : नक्सलबाड़ी प्रखंड के मनीराम ग्राम पंचायत स्थित ढाकना कॉलोनी में एक युवक का फंदे से लटका शव पाया गया है। उसकी पहचान 26 वर्षीय अविनाथ राय के रुप में की गयी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नार्थ बंगाल मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा है। परिवार वालों ने पुलिस को बताया कि गुरुवार की सुबह करीब आठ बजे अविनाथ का फंदे से लटकता हुआ शव पाया गया। उसने इस प्रकार का कदम क्यों उठाया,इसकी कोई जानकारी परिवार वालों को नहीं है। पुलिस अविनाथ के मोबाइल तथा उसके दोस्तों से यह जानने की कोशिश कर रही है कि आखिर उसने ऐसा कदम क्यों उठाया। परिवार वालों से भी पूछताछ की जा रही है। यह पता करने की कोशिश की जा रही है कि वह प्रेम प्रसंग या किसी बुरी लत का शिकार तो नहीं था। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल पाएगा कि उसने कब फंदे पर झूलकर अपनी जान दी थी। इसके पीछे के कारण का पता लगाने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही इसके कारण का पता चल पाएगा। मनीराम ग्राम नेपाल सीमावर्ती इलाका है। यहां इन दिनों युवाओं में मोबाइल गेम के साथ लॉटरी का भी तेजी से लत लगा हुआ है। नशा के लिए यह क्षेत्र काफी बदनाम रहा है। सभी बिंदुओं पर पुलिस जांच कर इस मामले में जो भी दोषी पाए जाएंगे उसके खिलाफ कार्रवाई करेगी। पुलिस फिलहाल यूडी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना से गांव में शोक की लहर है।

chat bot
आपका साथी