चारी मामले का भंडाफोड़,तीन गिरफ्तार

-कुछ गहने और अन्य माल भी बरामद -एक आरोपी पुलिस रिकार्ड में बड़ा दागी जागरण संवाददाता सि

By JagranEdited By: Publish:Sun, 06 Dec 2020 10:22 AM (IST) Updated:Sun, 06 Dec 2020 10:22 AM (IST)
चारी मामले का भंडाफोड़,तीन गिरफ्तार
चारी मामले का भंडाफोड़,तीन गिरफ्तार

-कुछ गहने और अन्य माल भी बरामद

-एक आरोपी पुलिस रिकार्ड में बड़ा दागी जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : चोरी-छिनताई के मामलों में इतनी बार गिरफ्तार हुआ कि अब तो पुलिस रिकार्ड में भी नाम डकैत दर्ज हो गया है। चोरी के एक मामले में भक्ति नगर थाना पुलिस ने डकैत समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के पास से चोरी का माल भी बरामद हुआ है। आरोपितों को शनिवार जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया। अदालत ने चारों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

भक्ति नगर थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते 1 दिसंबर की रात सिलीगुड़ी नगर निगम के 43 नंबर वार्ड स्थित भानु नगर इलाके के एक घर में चोरी की घटना घटी थी। चोरों ने घर से नगदी के साथ अल्मारी में रखे गहने भी साथ ले गए थे। मामले की जांच कर रही भक्ति नगर थाना की सिविल ड्रेस पुलिस टीम ने बीते शुक्रवार चोरी की इस घटना को अंजाम देने वाले तीन संदिग्ध चोर को गिरफ्तार किया।

ज्वेलरी दुकानदार को भी दबोचा

आरोपितों से पूछताछ के बाद चोरी का माल खरीदने वाले एक ज्वैलरी व्यापारी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपितों के नाम राहुल, अर्जुन थापा, विक्रम तमांग और बासुदेव प्रसाद बताया गया है। आरोपितों में शामिल बासुदेव प्रसाद 42 नंबर वार्ड अंतर्गत राम चंद्र कॉलोनी के निवासी बताए गए हैं। इसी इलाके में उनका ज्वैलरी का दुकान भी है। चुराए गए सोने के गहने चोरों ने इन्हीं को बेचा था। इनके अलवा आरोपित राहुल चंपासारी के समर नगर, अर्जुन थापा लिंबू बस्ती, विक्रम तमांग प्रकाश नगर का निवासी बताया गया है।

नाम ही पड़ गया डकैत

भक्ति नगर थाना पुलिस सूत्रों के मिली जानकारी के अनुसार आरोपित चोरों के नाम पर चोरी छिनताई के कई मामले सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस कमिश्नरेट और जलपाईगुड़ी जिला पुलिस के विभिन्न थानों में दर्ज है। जिसमें से सबसे अधिक मामले आरोपितों में शामिल राहुल के नाम पर दर्ज हैं। चोरी की वारदातों को अंजाम देने में शुमार राहुल का नाम इलाकाई लोगों ने डकैत रख दिया है। बल्कि उसका पुकार नाम डकैत अब तो पुलिस रिकॉर्ड में भी दर्ज हो गया है।

chat bot
आपका साथी