सावन महीना शुरू, किया गया जलाभिषेक

सावन शुरू शिवालयों में भीड़

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 10:18 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 10:18 PM (IST)
सावन महीना शुरू, किया गया जलाभिषेक
सावन महीना शुरू, किया गया जलाभिषेक

सावन : शिवालयों में दिखी भीड़, पहली सोमवारी आज

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : सावन महीना शुरू हो गया है। ऐसे में सप्ताहांत रविवार को सुबह से ही शहर व आसपास के शिवालयों में श्रद्धालु जलाभिषेक करने पहुंचे। सावन का पहला दिन होने की वजह बाबा का जलाभिषेक किया गया। शिवालय हर हर महादेव से गूंज उठे शिवालय। इसी क्रम में आज पहली सोमवारी को श्रद्धा और आस्था के साथ जलाभिषेक किया जाएगा। वहीं कई मंदिरों में श्रद्धालुओं के द्वारा रुद्राभिषेक कराया जाएगा, जिसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

श्रद्धालुओं का इस बारे में कहना है कि रुद्राभिषेक कर मन को बेहद शांति मिलती है। ऐसी मान्यता है कि रुद्राभिषेक कराने पर परिवार में सुख-समृद्धि का वास होता है। साथ ही कई बीमारियों से निजात मिलती है। इसके अलावा शहर के अन्य मंदिरों में भी सावन रौनक देखी जा रही है। पहले ही दिन श्रद्धालुओं में अपार उत्साह देखा गया।

------------------

chat bot
आपका साथी