डकैती की योजना में शामिल आठवा आरोपी धराया

जासं सिलीगुड़ी डकैती की योजना को अंजाम तक पहुंचाने के इरादे से एकत्रित हुए गिरोह के आठवे

By JagranEdited By: Publish:Tue, 08 Jun 2021 09:54 PM (IST) Updated:Tue, 08 Jun 2021 09:54 PM (IST)
डकैती की योजना में शामिल आठवा आरोपी धराया
डकैती की योजना में शामिल आठवा आरोपी धराया

जासं, सिलीगुड़ी : डकैती की योजना को अंजाम तक पहुंचाने के इरादे से एकत्रित हुए गिरोह के आठवें सदस्य को न्यू जलपाईगुड़ी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित का नाम मोहम्मद फिरोज बताया गया है। आरोपित को मंगलवार जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुप्तचरों की सूचना के आधार पर बीते सोमवार की रात आरोपित को फुलबाड़ी इलाके से गिरफ्तार किया गया। यहा बताते चलें कि बीते 28 मई की रात न्यू जलपाईगुड़ी थाना पुलिस ने डकैती की योजना को फलीभूत करने के इरादे से एकत्रित हुए एक दल पर धावा बोला। पुलिस को देखते ही गिरोह के सदस्य र भागने लगे। एकत्रित हुए दस से बारह लोगों में से पुलिस मात्र चार को मौके से गिरफ्तार कर सकी। बाकी सभी फरार होने में सफल रहे। इसके बाद गिरफ्तार आरोपितों से सख्ती से की पूछताछ के बाद गिरोह के 3 सदस्यों को गिरफ्तार किया। बीते सोमवार की रात आठवें सदस्य की गिरफ्तारी हुई। ---------- जासं, सिलीगुड़ी : डकैती की योजना को अंजाम तक पहुंचाने के इरादे से एकत्रित हुए गिरोह के आठवें सदस्य को न्यू जलपाईगुड़ी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित का नाम मोहम्मद फिरोज बताया गया है। आरोपित को मंगलवार जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुप्तचरों की सूचना के आधार पर बीते सोमवार की रात आरोपित को फुलबाड़ी इलाके से गिरफ्तार किया गया। यहा बताते चलें कि बीते 28 मई की रात न्यू जलपाईगुड़ी थाना पुलिस ने डकैती की योजना को फलीभूत करने के इरादे से एकत्रित हुए एक दल पर धावा बोला। पुलिस को देखते ही गिरोह के सदस्य र भागने लगे। एकत्रित हुए दस से बारह लोगों में से पुलिस मात्र चार को मौके से गिरफ्तार कर सकी। बाकी सभी फरार होने में सफल रहे। इसके बाद गिरफ्तार आरोपितों से सख्ती से की पूछताछ के बाद गिरोह के 3 सदस्यों को गिरफ्तार किया। बीते सोमवार की रात आठवें सदस्य की गिरफ्तारी हुई।

chat bot
आपका साथी