भाजपा और तृणमूल एक ही सिक्के के दो पहलू : वाममोर्चा

-देश के लिए भाजपा और राज्य के लिए टीएमसी खतरा जागरण संवाददाता सिलीगुड़ी भाजपा और ट

By JagranEdited By: Publish:Fri, 19 Mar 2021 03:16 PM (IST) Updated:Fri, 19 Mar 2021 08:03 PM (IST)
भाजपा और तृणमूल एक ही सिक्के के दो पहलू : वाममोर्चा
भाजपा और तृणमूल एक ही सिक्के के दो पहलू : वाममोर्चा

राजनीतिक हमला

-स्थानीय स्तर पर संयुक्त मोर्चा का घोषणा पत्र जारी

-नेताओं ने ममता के साथ केंद्र पर भी बोला हमला

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : भाजपा और तृणमूल एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। यह कहना है माकपा के जिला सचिव तथा वाम मोर्चा नेता जीवेश सरकार का। शुक्रवार को वह अनिल विश्वास भवन में संयुक्त मोर्चा की ओर से घोषणा पत्र जारी करने के बाद संवाददाताओं से बात कर रहे थे। इस मौके पर सिलीगुड़ी से संयुक्त मोर्चा के उम्मीदवार अशोक भट्टाचार्य समेत वाममोर्चा के कई नेता मौजूद थे। उन्होंने कहा कि इस घोषणा पत्र को बनाने में विधानसभा क्षेत्र के लोगों की राय ली गई है। घोषणा पत्र को स्थानीय स्तर पर जारी किया गया है। केंद्रीय और राज्य स्तरीय घोषणा पत्र को लोगों के बीच बाद में पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि देश में वोट बैंक की राजनीति इस कदर हावी है कि धर्म, जाति, मंदिर-मस्जिद की लड़ाई में रविंद्र और नजरुल को बांटा जा रहा है। महिलाओं की सुरक्षा नहीं है। बेरोजगारी चरम पर है। बंगाल में एनडीए में रहकर ही ममता बनर्जी ने आरएसएस के माध्यम से वाममोर्चा की सरकार को सत्ता से दूर किया था। आज तृणमूल छोड़कर भाजपा में गए कई नेताओं ने इसका खुलासा किया है। उन्होंने तृणमूल पर ताबड़तोड़ हमला करते हुए कहा कि जो जैसा पौधा लगाता है उसका फल भी उसी प्रकार का होता है। तृणमूल कांग्रेस ने वर्ष 2011 में सत्ता में आने के बाद लगातार विरोधी पार्टी के नेताओं को अपनी पार्टी में ना सिर्फ शामिल कराया बल्कि उनके ऑफिस पर भी कब्जा कर लिया। प्रशासनिक अधिकारियों का राजनीतिकरण करते हुए लगातार विरोधियों पर हमले किए जाते रहे। आज भाजपा में गये उनके लोग वही कर रहे है। अब सरकार और तृणमूल सुप्रीमो गणतंत्र की दुहाई दे रही है। अशोक नारायण भट्टाचार्य ने कहा कि वे स्थानीय समस्या का समाधान कैसे किया जाए इसको लेकर इस घोषणा पत्र में उल्लेख किया गया है। उम्मीद है कि जनता उनकी बातों पर विश्वास करेगी।

chat bot
आपका साथी