नगर निगम को मिली नई एंबुलेंस

जागरण संवाददाता सिलीगुड़ी कंफेडेरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्रीज (सीआईआई) के उत्तर बंगाल

By JagranEdited By: Publish:Mon, 12 Jul 2021 08:32 PM (IST) Updated:Mon, 12 Jul 2021 08:32 PM (IST)
नगर निगम को मिली नई एंबुलेंस
नगर निगम को मिली नई एंबुलेंस

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : कंफेडेरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्रीज (सीआईआई) के उत्तर बंगाल क्षेत्रीय परिषद के वाइस चेयरमैन व स्टार सीमेंट के कर्णधार प्रदीप पुरोहित की ओर से सिलीगुड़ी नगर निगम को एक नई एम्बुलेंस दान की गई है। उन्होंने सोमवार को सिलीगुड़ी नगर निगम में जा कर नगर निगम की प्रशासकीय समिति के चेयरमैन गौतम देव को एम्बुलेंस व उसकी चाबी सौंपी।

उनकी इस पहल की सिलीगुड़ी निगम की प्रशासकीय समिति के चेयरमैन गौतम देव ने भूरी-भूरी प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि वर्तमान कोरोना महामारी के समय ऐसी मदद की जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है। इससे नगर निगम में एम्बुलेंस की संख्या बढ़ी है, जिससे कि जरूरतमंद रोगियों को एम्बुलेंस सेवा देने में और सुविधा प्राप्त होगी। उन्होंने यह भी कहा कि इसी एम्बुलेंस की तरह उक्त संस्था की ओर से जल्द ही सिलीगुड़ी नगर निगम को एक शववाही वाहन दिए जाने का भी आश्वासन दिया गया है। वह सिलीगुड़ी नगर निगम की परिसेवा में बड़ा योगदान होगा। उससे भी नगर निगम की परिसेवा और बेहतर होगी। इस मदद के लिए उन्होंने उपरोक्त संस्थान के प्रति आभार जताया।

इस अवसर पर सिलीगुड़ी नगर निगम की प्रशासकीय समिति के सदस्य अलोक चक्रवर्ती, विवेक बैद, सिलीगुड़ी नगर निगम के आयुक्त सोनम वांग्दी भुटिया, कंफेडेरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्रीज (सीआईआई) के उत्तर बंगाल क्षेत्रीय परिषद के चेयरमैन संजय टिबड़ेवाल व अन्य कई उपस्थित रहे। ------------------

इस अवसर पर सिलीगुड़ी नगर निगम की प्रशासकीय समिति के सदस्य अलोक चक्रवर्ती, विवेक बैद, सिलीगुड़ी नगर निगम के आयुक्त सोनम वांग्दी भुटिया, कंफेडेरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्रीज (सीआईआई) के उत्तर बंगाल क्षेत्रीय परिषद के चेयरमैन संजय टिबड़ेवाल व अन्य कई उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी