राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को लेकर सम्मेलन आयोजित

एन.ई.पी भारत को सशक्त राष्ट्र के रूप में स्थापित करने वाला एक परिवर्तनकारी  नीति  है: डा. सुभाष सरका

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 08:58 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 08:58 PM (IST)
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को लेकर सम्मेलन आयोजित
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को लेकर सम्मेलन आयोजित

एन.ई.पी भारत को सशक्त राष्ट्र के रूप में स्थापित करने वाला एक परिवर्तनकारी  नीति  है: डा. सुभाष सरकार

संसू.गंगटोक: राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को लेकर यहां राष्ट्रीयसम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन का विषय भारत- समग्र समावेशी गुणवत्तापूर्ण स्कूली शिक्षा की ओर केंद्रीत था। मुक्त विद्यालय एवं कैशल शिक्षा बोर्ड के द्वारा आयोजित उक्त सम्मेलन के उद्घाटन कार्यक्त्रम में केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री डा. सुभाष सरकार मुख्य अतिथि थे।

राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री डा. सुभाष सरकार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा की। उन्होंने कहा कि यह नीति भारत को सबल राष्ट्र के रूप में स्थापित करने वाला परिवर्तनकारी नीति है। उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लेकर आमंत्रित अतिथियों के साथ अंतर्क्रिया की। केंद्रीय शिक्षाराज्यमंत्री ने सम्मेलन से राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 कार्यान्वयन में थप सकारात्मक सहयोग मिलेगा कहा। इस अवसर पर उन्होंने राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय स्थापना के एक साल पूरा होने के अवसर पर विद्यालय को बधाई दी।  

अपने संबोधन में राज्य के शिक्षा मंत्री कुंगा नीमा लेप्चा ने कहा कि सिक्किम भौगोलिक और जनसंख्या के आधार पर छोटा सा राज्य है। फिर भी सिक्किम ने शिक्षा के क्षेत्र में बहुत योगदान दिया है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 कार्यान्वयन के लिए सिक्किम ने विभिन्न पहल आरंभ किया है। देश का स्तर और कद ऊंचा करने के लिए नयी शिक्षा नीति 2020 उपयुक्त नीति है मंत्री ने कहा। उन्होंने कोरोना महामारी के समय राज्य शिक्षा विभाग के द्वारा किए गए पहल के बारे में जानकारी साझा की। इससे पूर्व में शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव जीपी उपाध्याय ने मुक्त विद्यालय एवं कौशल शिक्षा बोर्ड के प्रथम स्थापना दिवस के अवसर पर देश के उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू के द्वारा भेजे हुए संदेश पढ़कर सुनाए थे।

अपने संबोधन में प्रा. सरोज शर्मा ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति में कौशल विकास, आत्मनिर्भरता, पौराणिक एवं आधुनिक शिक्षा का एकीकरण, टिकाव विकास आदि विषय समावेश होने की जानकारी दी। कार्यक्त्रम में मुक्त विद्यालय एवं कौशल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष हेमंत गोयल और उपाध्यक्ष डा. कुलदिप अग्रवाल भी उपस्थित थे। इस अवसर पर राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लेकर चर्चा भी की गई। इस अवसर पर सिक्किम सरकार के शिक्षा मंत्री कुंगा नीमा लेप्चा, शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव जीपी उपाध्याय, एनआईओएस की अध्यक्ष प्रा. सरोज शर्मा विशिष्ट अतिथि थे।

--------

चित्र परिचय:-फोटो: सिक्किम के शिक्षा मंत्री कुंगा नीमा लेप्चा स्मृति चिंह ग्रहण करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री सुभाष सरकार

chat bot
आपका साथी