लक्ष्मी पूजा के बाद होगा ठंड का आगाज

लक्ष्मी पूजा के बाद ठंड के आगमन की संभावना

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 08:20 PM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 08:20 PM (IST)
लक्ष्मी पूजा के बाद होगा ठंड का आगाज
लक्ष्मी पूजा के बाद होगा ठंड का आगाज

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी। लक्ष्मी पूजा के बाद ठंड के आगमन की संभावना मौसम विभाग की ओर से जताई गई है। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि रात व सुबह के समय तापमान में खास तौर से गिरावट देखने को मिलेगी, जबकि दिन के समय मौसम सामान्य बना रहेगा। जलपाईगुड़ी, कूचबिहार, दार्जिलिंग, कालिम्पोंग, अलीपुरद्वार में सोमवार की रात से ही लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग का कहना है कि बारिश के थमते ही ठंड का प्रभाव दिखने लगेगा। ज्ञात हो कि इस बार गर्मी का कहर काफी बड़े पैमाने पर दिखा है। अक्टूबर के महीने में लोगों को गर्मी से दो-चार होना पड़ा है। ऐसे मे लोग ठंड के आगमन की प्रतीक्षा बेसब्री से कर रहे हैं। क्योंकि हर मौसम का अपना अलग ही मजा होता है। आम तौर पर नवंबर महीने से ठंड की आहट शुरू हो ही जाती है। जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी। लक्ष्मी पूजा के बाद ठंड के आगमन की संभावना मौसम विभाग की ओर से जताई गई है। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि रात व सुबह के समय तापमान में खास तौर से गिरावट देखने को मिलेगी, जबकि दिन के समय मौसम सामान्य बना रहेगा। जलपाईगुड़ी, कूचबिहार, दार्जिलिंग, कालिम्पोंग, अलीपुरद्वार में सोमवार की रात से ही लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग का कहना है कि बारिश के थमते ही ठंड का प्रभाव दिखने लगेगा। ज्ञात हो कि इस बार गर्मी का कहर काफी बड़े पैमाने पर दिखा है। अक्टूबर के महीने में लोगों को गर्मी से दो-चार होना पड़ा है। ऐसे मे लोग ठंड के आगमन की प्रतीक्षा बेसब्री से कर रहे हैं। क्योंकि हर मौसम का अपना अलग ही मजा होता है। आम तौर पर नवंबर महीने से ठंड की आहट शुरू हो ही जाती है।

chat bot
आपका साथी