सीएम ने की बौद्ध मठ में पूजा-अर्चना

भगवान बुद्ध ने धर्म और ज्ञान के प्रचार प्रसार करने के लिए विशेष धामिक अवसरों को उचित बताया। इतना ही नहीं इसके लिए स्थानीय भाषा को अनिवार्य बताया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Nov 2019 08:15 PM (IST) Updated:Wed, 20 Nov 2019 06:22 AM (IST)
सीएम ने की बौद्ध मठ में पूजा-अर्चना
सीएम ने की बौद्ध मठ में पूजा-अर्चना

जागरण संवाददाता, गंगटोक : भगवान बुद्ध ने धर्म और ज्ञान के प्रचार प्रसार करने के लिए विशेष धार्मिक अवसरों को उचित बताया वह भी स्थानीय भाषा में करने के लिए। इसी सिलसिले में मंगलवार को ल्हाबाव दुछेन धार्मिक कार्यक्रम को लेकर राज्य के सभी बौद्ध मठों में पूजा अर्चना की गई। इतना ही नहीं इसे लेकर मंगलवार राज्य सरकार ने सार्वजनिक अवकाश भी घोषित कर दिया था। मुख्यमंत्री पीएस गोले ने ल्हाबाव दुछेन के अवसर पर दक्षिण सिक्किम पबिंग नामफोंग स्थित उर्गेन छोलिंग गुम्पा बौद्ध मठ में पत्नी कृष्णा राई के साथ विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। इस मौके पर उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनसे समस्याओं और मागों के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने उक्त मागों को पूरा करने के लिए संबंधित अधिकारियों को पुन: गावों में भेजने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की।

chat bot
आपका साथी