बुथ जीतकर विधानसभा जीत का दे तोहफा : सायंतन बसु

-फांसीदेवा विधानसभा क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक जागरण संवाददाता सिलीग

By JagranEdited By: Publish:Sun, 31 Jan 2021 07:34 PM (IST) Updated:Sun, 31 Jan 2021 07:34 PM (IST)
बुथ जीतकर विधानसभा जीत का दे तोहफा : सायंतन बसु
बुथ जीतकर विधानसभा जीत का दे तोहफा : सायंतन बसु

-फांसीदेवा विधानसभा क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : बुथ जीतकर पार्टी कार्यकर्ता भाजपा प्रत्याशी को जीत का तोहफा दे सकते है। यह कहना है भाजपा के प्रदेश महासचिव सायंतन बसु का। रविवार को फांसीदेवा विधानसभा क्षेत्र के फांसीदेवा और घोषपुकुर में बुथ स्तरीय कार्यकर्ताओं और शक्ति प्रमुख के साथ बैठक कर रहे थे। उनके साथ बैठक में भाजपा जिला सचिव कन्हैया पाठक किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष दीन दयाल सिंह, फांसीदेवा मंडल अध्यक्ष अनिल घोष आदि मौजूद थे। सायंतन बसु ने कहा कि भाजपा की ओर यहां की जनता टकटकी लगाए हुए है। भाजपा कार्यकर्ताओं को सभी बुथ या विधानसभा को लेकर चिंता करने की जरुरत नहीं है। यहां आपको अपने बुथ की चिंता करनी है। अगर प्रत्येक बुथ को अपने प्रमुख की मदद से जीत पाते हे तो विधानसभा जीतने से कोई नहीं रोक सकता। बुथ स्तरीय तैयारी में बुथ से जुड़े कार्यकर्ता अपने बुथ स्तर पर महिलाओं और बुद्धजीवियों के प्रत्येक महत्वपूर्ण बातों पर ध्यान दें। बसु ने कहा कि आज आपके बीच जिला सचिव मौजूद है। वे भी वही काम करेंगे जो आपको अपने बुथ पर करना है। इस बात को ध्यान में रखते हुए कदम बढ़ाना है। विधानसभा चुनाव लोकसभा चुनाव से ज्यादा महत्वपूर्ण है। ज्यादा से ज्यादा विधानसभा जीतने के बाद ही बंगाल में सरकार में भाजपा आ पाएगी। आने के बाद लोगों की उम्मीदों को पूरा कर पाएगी। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि कई प्रकार के प्रलोभन दिए जाएंगे। इसमें नहीं फंसना है। आप सभी को पार्टी के दिए निर्देशानुसार काम करते जाना है। जहां कोई परेशानी हो जिला और राज्य कमेटी की मदद ली जा सकती है।

chat bot
आपका साथी