चोरी के डेढ़ महीने बाद मास्टर माइंड सहित तीन गिरफ्तार

-गहने खरीदने के आरोप में एक ज्वेलरी दुकानदार भी धराया -17 अगस्त को शास्त्री नगर इलाके मे

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 10:10 PM (IST) Updated:Tue, 29 Sep 2020 05:15 AM (IST)
चोरी के डेढ़ महीने बाद मास्टर माइंड सहित तीन गिरफ्तार
चोरी के डेढ़ महीने बाद मास्टर माइंड सहित तीन गिरफ्तार

-गहने खरीदने के आरोप में एक ज्वेलरी दुकानदार भी धराया

-17 अगस्त को शास्त्री नगर इलाके में हुई थी चोरी

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : घटना के डेढ़ महीने में भक्ति नगर थाना पुलिस ने चोरी के एक मामले का किनारा कर दिया है। सभी आरोपितों को गिरफ्तार करने के साथ पुलिस ने चोरी हुए 75 ग्राम सोने के जेवरात भी बरामद कर लिए हैं। चोरी का माल खरीदने वाले एक ज्वेलरी दुकानदार की भी गिरफ्तारी हुई है। आरोपितों को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश कर दिया गया है। अदालत ने आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

भक्ति नगर थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते 17 अगस्त को शहर के 41 नंबर वार्ड स्थित शास्त्री नगर इलाका निवासी एक व्यक्ति ने घर में चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। चोर नगद से साथ गहने और जेवरात भी उड़ा ले गए थे। मामले की जांच में जुटी भक्ति नगर थाना पुलिस की सिविल ड्रेस टीम ने मोबाइल टावर लोकेशन व गुप्तचरों की जानकारी के आधार पर बीते 25 सिंतबर को उत्तर चौबीस परगना जिले के नौहाटी इलाके से वारदात के मास्टर माइंड संबीत नाग (27) को गिरफ्तार किया। आरोपी संबीत नाग मूल रुप से नौहाटी का ही निवासी है। बीते कई वर्षो से सिलीगुड़ी के शास्त्री नगर इलाके में किराए के मकान में रहता था। जलपाईगुड़ी अदालत में पेश कर पुलिस उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की। उसकी निशानदेही पर भक्ति नगर थाना पुलिस ने शहर के अशरफ नगर निवासी दो और आरोपित मोहम्मद शाहिद (37) और अब्दुल नजरुल (32) को गिरफ्तार किया। उसके बाद अशरफ नगर के एक ज्वेलरी दुकान के मालिक ओम प्रकाश प्रसाद को चोरी का माल खरीदने के आरोप में गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी हुआ गहना भी बरामद किया। बरामद गहने का वजन 75 ग्राम बताया गया है।

chat bot
आपका साथी