मुख्यमंत्री पीएस गोले ने लिया भाइचुंग स्टेडियम का जायजा

उपराष्ट्रपति 20 अक्टूबर को करेंगे उद्घाटन 21 को गंगटोक स्थित सम्मान भवन से सिक्किम राज्य विवि

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 08:24 PM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 08:24 PM (IST)
मुख्यमंत्री पीएस गोले ने लिया भाइचुंग स्टेडियम का जायजा
मुख्यमंत्री पीएस गोले ने लिया भाइचुंग स्टेडियम का जायजा

उपराष्ट्रपति 20 अक्टूबर को करेंगे उद्घाटन, 21 को गंगटोक स्थित सम्मान भवन से सिक्किम राज्य विवि की वर्चुअल माध्यम से रखेंगे आधारशिला

गंगटोक: सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तामाग (पीएस गोले) ने सोमवार को दक्षिण सिक्किम के नामची स्थित भाइचुंग स्टेडियम का निरीक्षण किया। नामची स्थित नव निर्मित भाइचुंग स्टेडियम का 20 अक्टूबर को देश के उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू उद्घाटन करेंगे। उपराष्ट्रपति 20 अक्टूबर बुधबार को दो दिवसीय  सिक्किम दौरे पर आरहे है। उक्त कार्यक्रम के मद्देनजर ही मुख्यमंत्री पीएस गोले सोमवार को नामची पहुंचे।

आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू बुधबार सुबह को बागडोगरा से नामची प्रस्थान करेंगे। वह नामची में भाइचुंग स्टेडियम के उद्घाटन कार्यक्रम मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे। उद्घाटन के बाद उप राष्ट्रपति दक्षिण सिक्किम के जोरथाग में निर्मित होने वाले जिम्नाजियम हॉल की वर्चुअल आधारशिला रखेंगे। इस अवसर पर राज्य  के पर्वतारोही और राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत शिक्षकों को अभिनंदित किया जाएगा। कार्यक्त्रम को राज्य के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तामाग, शिक्षा तथा खेल मंत्री कुंगा नीमा लेप्चा और युवा तथा खेल विभाग के सचिव राजू बस्नेत भी संबोधित करेंगे। इसके बाद उपराष्ट्रपति राजधानी गंगटोक स्थित राजभवन पहुंचेंगे।

जानकारी के मुताबिक राजभवन में उप राष्ट्रपति सिक्किम के विभिन्न क्षेत्रों में दक्ष व खेल की प्रतिभाओं, शिक्षक आदि से मुलाकात करेंगे। इस दौरान राज्यपाल गंगा प्रसाद भी मौजूद होंगे। इसके साथ ही 20 अक्टूबर को उपराष्ट्रपति राजभवन परिसर में अवस्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही यहा सास्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे।

21 अक्टूबर को उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू गंगटोक स्थित सम्मान भवन से सिक्किम राज्य विश्वविद्यालय का वर्चुअल माध्यम से आधारशिला रखेंगे। इसके साथ ही वह सिक्किम सरकार के द्वारा एमजी मार्ग में आयोजित अमृत महोत्सव में मुख्य अतिथि रहेंगे। जानकारी के मुताविक उपराष्ट्रपति नाम्ग्याल इंस्टीट्यूट ऑफ टिबिटोलोजी का भी निरीक्षण भ्रमण करेंगे।

उल्लेखनीय है कि भाइचुंग स्टेडियम

नामकरण प्रसिद्ध फुटबाल खिलाड़ी भाइचुंग भूटिया के नाम पर किया गया है। वह भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान भी रहे है। इस समय वह सक्त्रिय राजनीति में है। वह 1995 में भारतीय वरिष्ठ फुटबॉल टीम का हिस्सा बने थे। उन्होंने साल 2011 में फुटबॉल से संन्यास लिया था। भाइचुंग भूटिया के नाम पर साल 2010 में ही यह स्टेडियम निर्माण कार्य आरंभ किया गया था।

chat bot
आपका साथी