चांदमुनी मेला आज से, तैयारियां पूरी

महाशिवरात्रि -हाईवे पर ट्रैफिक नियंत्रण के लिए विशेष इंतजाम -चोर-उचक्कों पर निगाह रखने के लिए पु

By JagranEdited By: Publish:Wed, 10 Mar 2021 07:52 PM (IST) Updated:Wed, 10 Mar 2021 07:52 PM (IST)
चांदमुनी मेला आज से, तैयारियां पूरी
चांदमुनी मेला आज से, तैयारियां पूरी

महाशिवरात्रि

-हाईवे पर ट्रैफिक नियंत्रण के लिए विशेष इंतजाम

-चोर-उचक्कों पर निगाह रखने के लिए पुलिस बल की तैनाती

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : शहर के निकट चांदमुनी चाय बागान स्थित चांदमुनी मंदिर परिसर में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी चांदमुनी मेला का आयोजन किया गया है। जिसका शुभारंभ कल होगा। मेले के आयोजन की सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है। मेले का आयोजन 14 मार्च तक चलेगा। इस अवसर को लेकर मंदिर परिसर के मैदान में मेला लगाया गया है। खेल,नाटक और झूले इत्यादि लगाए गए हैं। बड़े और बच्चों के लिए नागरदोला सहित अन्य कई झूले लगाए गए हैं। जहां पर पूजा के बाद झूलों का आनंद श्रद्धालु ले सकते हैं। वहीं खाने-पीने के भी कई स्टॉल लग चुके हैं। क्राकरी, बैग, चूड़ी, खेल-खिलौने के स्टॉल भी मेले की शोभा बढ़ाते हुए नजर आएंगे। इस समय स्टॉलों को लगाने का काम चल रहा है। समय कम है, इसलिए सभी काम बड़ी तेजी से पूरा किया जा रहा है।

चांदमुनी मंदिर कमेटी की ओर से श्याम थापा ने बताया कि इस वर्ष तो अन्य वर्ष की अपेक्षा अधिक झूले लगाए गए हैं। जलाभिषेक करने वालों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। जलाभिषेक करने वालों की लंबी कतार रात के समय से ही लगनी शुरू हो जाती हैं। इसमे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो,इस पर विशेष दिया जा रहा है। इसके लिए कमेटी के सदस्यों को ही व्यवस्था की कमान सौंपी गई हैं। जो बहुत ही मुस्तैदी के साथ अपनी सेवा देंगे। उन्होंने आगे कहा कि कोरोना काल को देखते हुए सावधानी भी बरती जाएगी। जबकि चांदमुनी मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं में अपार उत्साह देखा जा रहा है।

इसबीच,मेले में सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। बुधवार को कई पुलिस अधिकारियों ने मेला परिसर का जाएजा लिया। गाड़ियों की पार्किंग आदि की व्यवस्था देखी गई। पुलिस सूत्रों का कहना है कि मेले के दौरान हाईवे में ट्रैफिर नियंत्रण की विशेष व्यवस्था की जा रही है। वहां ट्रैफिक पुलिस के कई जवानों की तैनाती की जाएगी। इसके अलावा भारी संख्या में पुलिस बल की भी तैनाती की जा रही है। चोर उचक्कों पर विशेष नजर रखी जा रही है। विभिन्न स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं।

chat bot
आपका साथी