ेखरना पर सुख-शांति की कामना, पहला अ‌र्घ्य आज

जागरण संवाददाता सिलीगुड़ी चैती छठ के पावन अवसर पर खरना किया गया। श्रद्धालुओं के द्वारा सुख

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Apr 2021 07:58 PM (IST) Updated:Sat, 17 Apr 2021 07:58 PM (IST)
ेखरना पर सुख-शांति की कामना, पहला अ‌र्घ्य आज
ेखरना पर सुख-शांति की कामना, पहला अ‌र्घ्य आज

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : चैती छठ के पावन अवसर पर खरना किया गया। श्रद्धालुओं के द्वारा सुख शांति की कामना की गई। महानंदा नदी सहित अन्य नदियों पर श्रद्धालुओं के द्वारा डुबकी लगाई गई। कच्चे चूल्हे पर बिना नमक का भोजन तैयार किया गया। खीर-पूरी, फल इत्यादि को भोजन में शामिल किया गया। सारा दिन निर्जल उपवास रखा गया। जिस स्थान पर भोजन पकाया गया,वहां पर शुद्धता का विशेष तौर पर ख्याल रखा गया। साफ-सफाई की गई। धूप, दीप कर श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। रात्रि में छठ गीतों की गूंज के बीच ठेकुआ रूपी प्रसार तैयार किया गया। जिसमें परिवार के सभी सदस्य सहयोग देते नजर आए। बहुत ही श्रद्धा भक्ति के साथ श्रद्धालु प्रसाद तैयार करते देखे गए। पूजा को लेकर गजब का उत्साह नजर आ रहा था। कोरोना के बढ़ते हुए केस को देखते हुए कई परिवारों के द्वारा घरों में ही छठ पर्व मनाया जाएगा। किसी के द्वारा घरों की छत पर पूजा का आयोजन किया जाएगा तो किसी के द्वारा खुले मैदान और सड़कों पर छठ पर्व मनाया जाएगा। ताकि इस महामारी से बचा जा सके। इसके अलावा नदी तटों पर भी कई परिवारो के द्वारा छठ पूजन किए जाने की जानकारी मिली है। नदी तट पर घाट इत्यादि बनाए गए हैं। जिसके लिए बुकिंग कर ली गई है। कल रविवार को पहला अ‌र्घ्य के दिन अस्तचलगामी सूर्य की उपासना की जाएगी।

जिसके लिए श्रद्धालु तैयारी में व्यस्त नजर आए। फल, सब्जी, ईख, सूप, दउरा सहित अन्य पूजन सामग्रियों को खरीदने में व्यस्त दिखे श्रद्धालु। आज अस्तचलगामी सूर्य को पहला अ‌र्घ्य दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी