कार की चपेट में आकर युवती घायल

जागरण संवाददातासिलीगुड़ी कार की चपेट में आकर एक युवती घायल हो गई। गंभीर स्थिति में उसे

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Jan 2021 10:46 PM (IST) Updated:Fri, 22 Jan 2021 10:46 PM (IST)
कार की चपेट में आकर युवती घायल
कार की चपेट में आकर युवती घायल

जागरण संवाददाता,सिलीगुड़ी: कार की चपेट में आकर एक युवती घायल हो गई। गंभीर स्थिति में उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह दुर्घटना प्रधान नगर थाना के अधीन सालबाड़ी इलाके में हुई है। युवती का घर उसी इलाके में बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार युवती काम से लौटकर घर जाने के क्रम में जब सड़क पार कर रही थी,तभी एक कार के चपेट में आ गई। स्थानीय लोगों ने ही इस बात की जानकारी पुलिस की दी। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सबसे पहले युवती को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। कार का पता नहीें चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार घायल युवती संभवत: किसी अस्पताल में नर्स का काम करती है। घायल होने के कारण वह कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं थी। ----------- जागरण संवाददाता,सिलीगुड़ी: कार की चपेट में आकर एक युवती घायल हो गई। गंभीर स्थिति में उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह दुर्घटना प्रधान नगर थाना के अधीन सालबाड़ी इलाके में हुई है। युवती का घर उसी इलाके में बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार युवती काम से लौटकर घर जाने के क्रम में जब सड़क पार कर रही थी,तभी एक कार के चपेट में आ गई। स्थानीय लोगों ने ही इस बात की जानकारी पुलिस की दी। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सबसे पहले युवती को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। कार का पता नहीें चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार घायल युवती संभवत: किसी अस्पताल में नर्स का काम करती है। घायल होने के कारण वह कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं थी।

chat bot
आपका साथी