दो साल से चल रहा था ठगी का धंधा

-सभी छह युवतियों की कोर्ट में हुई पेशी -फ्रेंडशिप क्लब की आड़ में बड़ा गुनाह -तमाम का

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 08:17 PM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 08:17 PM (IST)
दो साल से चल रहा था ठगी का धंधा
दो साल से चल रहा था ठगी का धंधा

-सभी छह युवतियों की कोर्ट में हुई पेशी

-फ्रेंडशिप क्लब की आड़ में बड़ा गुनाह

-तमाम कोशिशों के बाद भी रोक नहीं पा रही है पुलिस जागरण पड़ताल

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : इतनी मशक्कत के बाद भी सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस शहर से कॉल सेंटर की आड़ में चल रहे फ्रेंडशिप क्लब का सफाया नहीं कर सकी है। शहर के शक्तिगढ़ इलाके में फिर से एक फ्रेंड्स क्लब का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। जहां से छह युवतियों को गिरफ्तार किया गया था। गुरुवार को सभी आरोपितों को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया।

गुप्त सूचना के आधार पर न्यू जलपाईगुड़ी थाना पुलिस ने महिला टीम के साथ शक्तिगढ़ के कटहलतला इलाके के एक बहुमंजिली इमारत में छापेमारी कर फ्रेंडशिप क्लब का भंडाफोड़ किया था। मौके से पुलिस ने छह युवतियों को गिरफ्तार किया। उनके नाम मुस्कान परवीन, रिया राय, स्वप्ना सरकार, पूजा राय, अलिशा गुप्ता और गुलशन खातून बताया गया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपितों में शामिल मुस्कान, रिया और अलीशा प्रधान नगर थाना क्षेत्र के चंपासारी की निवासी है। वहीं स्वप्ना न्यू जलपाईगुड़ी थाना क्षेत्र के अंबिका नगर, पूजा फूलबाड़ी के कांचाबाड़ी और गुलशन साउथ कॉलोनी की रहने वाली बताई गई है। मौके से पुलिस ने आठ की पैड, आठ स्मार्ट फोन, एक लैपटॉप व दस्तावेज जब्त किया है। पुलिस ने बहुमंजिली इमारत के उस फ्लैट को सील कर दिया है।

पुलिस की मानें तो करीब दो वर्षो से इस फ्लैट में फ्रेंड्स क्लब की आड़ में देह-व्यापार और ऑनलाइन ठगी का धंधा चल रहा था। सूचना मिलते ही बीते बुधवार को पुलिस ने अभियान चलाया। हालांकि इस अभियान में इस क्लब का कर्ताधर्ता और गिरोह के सदस्य पुलिस के हाथ नहीं लगे। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

chat bot
आपका साथी