इंस्पेक्टर और जवान की गोली मारकर हत्या करने वाले BSF जवान ने खुद किया आत्मसमर्पण

मृतक इंस्पेक्टर का नाम महेन्द्र सिंह भाट्टी है जो पंजाब के अमृतसर का रहने वाला था और दूसरे जवान का नाम अनुज कुमार है जो उत्तर प्रदेश के सहारनपुर का रहने वाला था।

By Neel RajputEdited By: Publish:Tue, 04 Aug 2020 05:00 PM (IST) Updated:Tue, 04 Aug 2020 05:52 PM (IST)
इंस्पेक्टर और जवान की गोली मारकर हत्या करने वाले BSF जवान ने खुद किया आत्मसमर्पण
इंस्पेक्टर और जवान की गोली मारकर हत्या करने वाले BSF जवान ने खुद किया आत्मसमर्पण

उत्तर दिनाजपुर /रायगंज, जेएनएन। ड्यूटी पर तैनात एक बीएसएफ के जवान ने एक इंसपेक्टर और एक जवान पर गोली चलाकर मौत का घाट उतार। बाद में खुद को आत्मसमर्पण किया। इस घटना को लेकर सीमा सुरक्षा बल के महकमे में खौफ व दहशत का माहौल है। रायगंज थाना पुलिस शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए रायगंज मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजकर मामले की छानबीन शुरू की कर दी है। मृतक इंस्पेक्टर का नाम महेन्द्र सिंह भाट्टी है जो पंजाब के अमृतसर का रहने वाला था और दूसरे जवान का नाम अनुज कुमार है, जो उत्तर प्रदेश के सहारनपुर का रहने वाला था। हत्या आरोपी जवान का नाम उत्तम सूत्रधर है जो त्रिपुरा का रहनेवाला बताया जाता है।

बी एस एफ के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक रायगंज के भाटोल अंचल स्थित भारत बांग्लादेश सीमांत इलाके के मालदाखंड चौकी क्षेत्र में सीमा के पहरे पर तैनात बी एस एफ, 146 बटालियन के जवान उत्तम सूत्रधर ने मंगलवार अहल भोरे हवा में दो राउंड गोलियां चलाई। गोली चलने की आवाज सुनकर इंस्पेक्टर महिंदर सिंह भाट्टी और कॉन्स्टेबल अनुज कुमार घटना स्थल की ओर दौड़े। नजदीक आने पर उत्तम ने उनदोनो पर दनादन गोलियां दागने लगा। घटना स्थल पर ही दोनों की मौत हो गई।

इसके तुरंत बाद हत्यारे जवान ने चौकी कमांडेंट के सामने आत्मसमर्पण कर दिया, जिसे आगे की कार्रवाई के लिए रायगंज थाना पुलिस को हस्तगत किया गया। बी एस एफ ने दावा किया है कि घटना के पूर्व न तो तीनों के बीच कोई अनबन हुई न ही हत्यारोपी मानसिक रूप से विक्षिप्त था। फिर अचानक उसने ऐसा कदम क्यों उठाया? इसका जबाब तफ्तीश के बाद ही मिलेगा। रायगंज जिला पुलिस के अधीक्षक सुमित कुमार ने बताया कि यह घटना बहुत ही चौकाने वाली है। रायगंज थाना पुलिस शव एवं हत्यारे को अपने कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी