बीएसएफ के एडीजी ने किया उत्तर बंगाल फ्रंटियर का दौरा

जागरण संवाददातासिलीगुड़ीसीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ईस्टर्न जोन कोलकाता के अपर महानिदेशक पंकज

By JagranEdited By: Publish:Thu, 03 Jun 2021 10:43 PM (IST) Updated:Thu, 03 Jun 2021 10:43 PM (IST)
बीएसएफ के एडीजी ने किया उत्तर बंगाल फ्रंटियर का दौरा
बीएसएफ के एडीजी ने किया उत्तर बंगाल फ्रंटियर का दौरा

जागरण संवाददाता,सिलीगुड़ी:सीमा सुरक्षा बल, (बीएसएफ) ईस्टर्न जोन कोलकाता के अपर महानिदेशक पंकज सिंह ने बीएसएफ उत्तर बंगाल फ्रंटियर का दौरा किया। बीएसएफ उत्तर बंगाल फ्रंटियर मुख्यालय के मुख्य सूचना अधिकारी ने बताया कि एडीजी सिंह 2 जून को अपने दो दिवसीय दौरे पर उत्तर बंगाल फ्रंटियर मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने सहायक प्रशिक्षण केन्द्र, सीमा सुरक्षा बल, बैकुंठपुर तथा सीमात मुख्यालय सीमा सुरक्षा बल, उत्तर बंगाल का दौरा किया। इस दौरान उत्तर बंगाल फ्रंटियर के आईजी सुनिल कुमार तथा सीमा सुरक्षा बल के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उनके साथ थे। सीमा सुरक्षा बल में अपने प्रतिनियुक्ति के उपरात उन्होंने चर्तुथ बार सीमान्त मुख्यालय उत्तर बंगाल सीमा सुरक्षा बल का भ्रमण किया एवं अधिकारियों व जवानों का मार्गदर्शन करते हुए उनका मनोबल को बढ़ाया।

03 जून 2021 को अपर महानिदेशक को सीमात मुख्यालय सीमा सुरक्षा बल उत्तर बंगाल में आगमन पर सर्वप्रथम गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। तत्पश्चात उन्होनें सीमात मुख्यालय उत्तर बंगाल में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर सीमा क्षेत्रों के बारे में विस्तृत जानकारी हासिल की। तदुपरात सीमात मुख्यालय उत्तर बंगाल के महानिरीक्षक शसुनील कुमार के द्वारा बोर्डर डोमिनेशन तथा आपरेशनल ब्रीफींग भी दिया गया। अपर महानिदेशक महोदय ने सीमात मुख्यालय उत्तर बंगाल के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सीमा प्रबंधन के उपर गहराई से समीक्षा की तथा अन्य आवश्यक दिशा निर्देश दिए। -----------

तदुपरात सीमात मुख्यालय उत्तर बंगाल के महानिरीक्षक शसुनील कुमार के द्वारा बोर्डर डोमिनेशन तथा आपरेशनल ब्रीफींग भी दिया गया। अपर महानिदेशक महोदय ने सीमात मुख्यालय उत्तर बंगाल के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सीमा प्रबंधन के उपर गहराई से समीक्षा की तथा अन्य आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

chat bot
आपका साथी