ब्राउन शुगर के साथ महिला गिरफ्तार

जागरण संवाददाता सिलीगुड़ी 25 लाख से अधिक के ब्राउन शुगर सहित प्रधान नगर पुलिस ने एक महिला को

By JagranEdited By: Publish:Thu, 01 Oct 2020 09:23 PM (IST) Updated:Fri, 02 Oct 2020 05:08 AM (IST)
ब्राउन शुगर के साथ महिला गिरफ्तार
ब्राउन शुगर के साथ महिला गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : 25 लाख से अधिक के ब्राउन शुगर सहित प्रधान नगर पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला को गुरुवार सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया है। अदालत ने महिला को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। दो दिन पहले ही माटीगाड़ा थाना पुलिस ने एक किलो दो सौ ग्राम ब्राउन शुगर सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया था। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी महिला मुर्शिदाबाद की निवासी है। वह मादक किसी को देने के उद्देश्य से ही सिलीगुड़ी पहुंची थी। गुप्त जानकारी के आधार पर प्रधान नगर थाना पुलिस टीम ने सिलीगुड़ी जंक्शन इलाके से महिला को गिरफ्तार किया। उसके पास से 610 ग्राम ब्राउन शुगर भी बरामद किया।

chat bot
आपका साथी