किसानों के घर -घर पहुंच रहे हैं भाजपा कार्यकर्ता, फांसीदेवा व माटीगारा में किसानों ने किया पूर्ण समर्थन

इस मौके पर किसानों से उनकी स्थिति के बारे में बात की और उनके घरों की दीवारों पर अभियान के पोस्टर चिपकाए। जगह- जगह किसान परिवार भाजपा का समर्थन करते हुए इस बीच महिलाओं ने शंख बजाकर स्वागत कर रहे है।

By PRITI JHAEdited By: Publish:Thu, 04 Feb 2021 03:04 PM (IST) Updated:Thu, 04 Feb 2021 03:36 PM (IST)
किसानों के घर -घर पहुंच रहे हैं भाजपा कार्यकर्ता, फांसीदेवा व माटीगारा में किसानों ने किया पूर्ण समर्थन
सिलीगुड़ी के माटीगाड़ा में किसान परिवार से चावल संग्रहित करते भाजपा जिला उपाध्यक्ष राज्य भट्टाचार्य।

सिलीगुड़ी, जागरण संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी 'कृषक सुरक्षा अभियान' के तहत 'चावल संग्रह' अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी माटीगारा के पालपाड़ा और फांसीेदेवा क्षेत्र में अभियान चलाकर चावल संग्रह किया। इस मौके पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष राज्य भट्टाचार्य ने कहा कि इस अभियान के साथ परिवर्तन यात्रा कि निकलने वाली रथ की तैयारियों का विस्तार से चर्चा की गयी।

इस मौके पर किसानों से उनकी स्थिति के बारे में बात की और उनके घरों की दीवारों पर अभियान के पोस्टर चिपकाए। जगह- जगह किसान परिवार भाजपा का समर्थन करते हुए इस बीच महिलाओं ने शंख बजाकर स्वागत कर रहे है। किसान परिवार घर से एक मुट्ठी चावल लिया और अपने झोले में डाला। राज भट्टाचार्य ने कहा की इसी साल के मध्य में पश्चिम बंगाल विधानसभा के चुनाव होने हैं। पार्टी ने वहां की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस की सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रखा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने किसानों के लिए केंद्र की पूर्ववर्ती सरकारों से अधिक काम किया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के प्रधानमंत्री किसान योजना लागू करने के लिए सहमत होने पर व्यंग्य करते हुए कहा कि वह राज्य के किसानों के बीच अपनी जमीन तेजी से खिसकने का एहसास होने के बाद यह कदम उठाने पर राजी हुई हैं। सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के लिए अब बहुत देर हो चुकी है। उन्होंने कहा  मोदी सरकार ने कृषि पर बजट में छह गुना वृद्धि की ।2013-14 में कृषि बजट मात्र 22,000 करोड़ रुपये था। आज यह 1,34,000 करोड़ रुपये है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को लेकर स्वामीनाथन समिति की रिपोर्ट को लागू किया। उन्होंने कहा 'स्वामीनाथन समिति की सिफारिश के अनुसार एमएसपी केवल प्रधानमंत्री मोदी द्वारा लागू किया गया है, इसे लगभग 1.5 गुना बढ़ाया गया है।

किसानों के साथ हो रहा धोखा :

भाजपा जिला उपाध्यक्ष राज भट्टाचार्य ने कहा कि पश्चिम बंगाल के वर्तमान सरकार किसानों के साथ धोखाधड़ी कर रही। किसानों से धान खरीद के नाम पर कट मनी का खेल चल रहा है। पश्चिम बंगाल में 71.23 लाख किसान परिवार हैं, जिनमें से 96 प्रतिशत छोटे और सीमांत हैं। राज्य में भाजपा सत्ता में आने के बाद भाजपा राज्य के किसानों को न्याय दिलाएगी।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार यह जानने के बाद ही यह योजना के लिए तैयार हुई कि ''केंद्रीय योजनाओं से वंचित होने पर किसानों का गुस्सा राज्य में तृणमूल कांग्रेस सरकार का सफाया कर देगा। उन्होंने भ्रष्टाचार पर तृणमूल कांग्रेस पर भी हमला बोला और कहा कि ''मा माटी मानुष'' का नारा ''तोलाबाजी तुष्टीकरण और तानाशाही में बदल गया है। बंगाल में लोगों को अपने परिजनों के अंतिम संस्कार के लिए भी कट मनी का भुगतान करना पड़ता है। तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने घरों को राशन कार्यालयों में तब्दील कर दिया था। उन्होंने कहा  यहां बंगाल में सत्ताधारी पार्टी द्वारा ऐसी लूट की गई। 

chat bot
आपका साथी