कार्यकर्ताओं की नाराजगी को लेकर केंद्रीय नेतृत्व गंभीर

जागरण संवाददाता सिलीगुड़ी टिकट बंटवारे को लेकर भारतीय जनता पार्टी में बढ़ते आक्रोश को केंद्र

By JagranEdited By: Publish:Tue, 16 Mar 2021 10:21 PM (IST) Updated:Tue, 16 Mar 2021 10:21 PM (IST)
कार्यकर्ताओं की नाराजगी को लेकर केंद्रीय नेतृत्व गंभीर
कार्यकर्ताओं की नाराजगी को लेकर केंद्रीय नेतृत्व गंभीर

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी: टिकट बंटवारे को लेकर भारतीय जनता पार्टी में बढ़ते आक्रोश को केंद्रीय नेतृत्व गंभीरता से ले रहा है। बुधवार देर शाम या गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी सभी प्रकार के विवाद को सुलझाते हुए पार्टी प्रत्याशियों की सूची जारी करेगी। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सह पश्चिम बंगाल के सह-प्रभारी अरविंद मेनन ने कहा कि इस मुद्दे को पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ विचार-विमर्श के बाद हल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व स्थानीय कार्यकर्ताओं की चिंताओं के बारे में गंभीर है। उनकी चिंताओं पर आज ही बैठक में चर्चा की गई है। भारतीय जनता पार्टी का परिवार धीरे-धीरे बंगाल में बहुत बड़ा हो गया है। इसलिए परिवार में इस प्रकार की बातें कोई बड़ी बात नहीं है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने कुछ अन्य स्थानों पर भी स्थानीय कार्यकर्ताओं के असंतोष को भी गंभीरता से लिया है। प्रदेश इकाई से इसे जल्द से जल्द हल करने को कहा है। क्योंकि उनका गुस्सा विधानसभा चुनावों में पार्टी की चुनावी संभावना को प्रतिकूल रूप से प्रभावित कर सकता है।

दूसरी ओर प्रत्याशियों के घोषणा को दरकिनार करते हुए मंगलवार को पूरे जोश खरोश के साथ भारतीय जनता पार्टी चुनावी प्रचार प्रसार में उतरी हुई नजर आ रही है। भाजपा के नेताओं का कहना है कि प्रत्याशी नाम घोषित होने के बाद सिर्फ उनका नाम लिखना बाकी रहेगा। बल्कि मतदाताओं के बीच हुए प्रत्याशी कोई भी हो उन्हें कमल छाप में वोट देने के लिए लगातार आग्रह कर रहे हैं। आज सिलीगुड़ी में भी विभिन्न स्थानों पर चुनाव प्रचार किया गया।

chat bot
आपका साथी