उत्तरकन्या अभियान में युवा दिखाएंगे अपना दम

जागरण संवाददातासिलीगुड़ी भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सौमित्र खान ने कहा कि नवान्न अभि

By JagranEdited By: Publish:Fri, 27 Nov 2020 08:51 PM (IST) Updated:Fri, 27 Nov 2020 08:51 PM (IST)
उत्तरकन्या अभियान में युवा दिखाएंगे अपना दम
उत्तरकन्या अभियान में युवा दिखाएंगे अपना दम

जागरण संवाददाता,सिलीगुड़ी: भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सौमित्र खान ने कहा कि नवान्न अभियान के बाद 7 दिसंबर को उत्तर बंगाल के 8 जिला के भारतीय जनता युवा मोर्चा के समर्थक उत्तरकन्या का घेराव करेंगे। उत्तर बंगाल की उपेक्षा,भ्रष्टाचार समेत कई अन्य मुद्दों को लेकर सरकार से यह पूछा जाएगा कि उत्तरकन्या बनाने का उचित क्या था?। जब उत्तरकन्या के माध्यम से कोई कामकाज ही नहीं होता है तो जनता की गाढ़ी कमाई को यहा क्यों बर्बाद किया गया। भारतीय जनता युवा मोर्चा उत्तर बंगाल की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं करने वाली और इसके लिए सरकार को जवाब देना होगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता टीएमसी से नहीं डरते। कार्यकर्ताओं को जिस प्रकार झूठे मामले में पुलिस का सहारा लेकर फंसाया जा रहा है उसका विरोध किया जाएगा।

दूसरी ओर ममता बनर्जी के करीबी साथी शुभेंदु अधिकारी के मंत्री पद पर छोड़ने के बाद भाजपा की प्रदेश इकाई के महासचिव सायंतन बसु का सनसनीखेज बयान सामने आया है। सायंतन बसु ने दावा किया कि 15 दिन के अंदर ममता बनर्जी की सरकार अल्पमत में आ जाएगी और उनकी सरकार गिर जाएगी। सयातन बसु ने दावा किया कि टीएमसी के कम से कम 24 विधायक भाजपा के संपर्क में हैं। शुभेंदु अधिकारी के साथ-साथ ये भी टीएमसी छोड़ेंगे और 15 दिन के अंदर ही टीएमसी सरकार विधानसभा अल्पमत में आ जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा पूरी परिस्थितियों पर नजर रख रही है। भाजपा बड़ी पार्टी है। दूसरी पार्टी के जो भी नेता पार्टी में शामिल होना चाहेंगे,उनपर विचार किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी