भाजपा ने शुरू किया सैनिटाइज करने का काम

-तेंदुए के हमले में घायलों से की मुलाकात - परिवार वालों का हर संभव मदद का दिया भरोसा

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 May 2021 10:32 PM (IST) Updated:Tue, 18 May 2021 10:32 PM (IST)
भाजपा ने शुरू किया सैनिटाइज करने का काम
भाजपा ने शुरू किया सैनिटाइज करने का काम

-तेंदुए के हमले में घायलों से की मुलाकात

- परिवार वालों का हर संभव मदद का दिया भरोसा जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी: भारतीय जनता पार्टी के सिलीगुड़ी के विधायक शकर घोष के दिशा निर्देश पर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने शहर को सैनिटाइज करने का काम मंगलवार को प्रारंभ किया। सर्वप्रथम किरण चंद्र शमशान घाट से लेकर ट्रैफिक प्वाइंट तक को सैनिटाइज किया गया। इस मौके पर घोष के अलावा जिला सचिव कन्हैया पाठक, भारतीय जनता युवा मोर्चा के सौरव सरकार,विक्रमादित्य मंडल तथा आस्तिक मंडल उपस्थित थे। घोष ने बताया कि राज्य सरकार और नगर निगम जिस प्रकार संक्रमण को लेकर लोगों के साथ खिलवाड़ कर रही है। ऐसे लोगों को बचाने के लिए एक छोटा सा प्रयास किया जा रहा है। प्रयास को सैफरन केयर का नाम दिया है। इसके माध्यम से धीरे-धीरे पूरे शहर को सैनिटाइज करते हुए लोगों के बीच जन जागरूकता फैलाई जा रही है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के बाद तेंदुआ के हमले में घायल 40 नंबर वार्ड के लोगों से मिलकर उनके तकलीफ को जानने का प्रयास करेंगे। बाद में उनसे मिलने भी शंकर घोष तथा अन्य भाजपा नेता गए। उन्होंने परिवार वालों को हर सहयोग का भरोसा दिया। ---- -तेंदुए के हमले में घायलों से की मुलाकात

- परिवार वालों का हर संभव मदद का दिया भरोसा जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी: भारतीय जनता पार्टी के सिलीगुड़ी के विधायक शकर घोष के दिशा निर्देश पर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने शहर को सैनिटाइज करने का काम मंगलवार को प्रारंभ किया। सर्वप्रथम किरण चंद्र शमशान घाट से लेकर ट्रैफिक प्वाइंट तक को सैनिटाइज किया गया। इस मौके पर घोष के अलावा जिला सचिव कन्हैया पाठक, भारतीय जनता युवा मोर्चा के सौरव सरकार,विक्रमादित्य मंडल तथा आस्तिक मंडल उपस्थित थे। घोष ने बताया कि राज्य सरकार और नगर निगम जिस प्रकार संक्रमण को लेकर लोगों के साथ खिलवाड़ कर रही है। ऐसे लोगों को बचाने के लिए एक छोटा सा प्रयास किया जा रहा है। प्रयास को सैफरन केयर का नाम दिया है। इसके माध्यम से धीरे-धीरे पूरे शहर को सैनिटाइज करते हुए लोगों के बीच जन जागरूकता फैलाई जा रही है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के बाद तेंदुआ के हमले में घायल 40 नंबर वार्ड के लोगों से मिलकर उनके तकलीफ को जानने का प्रयास करेंगे। बाद में उनसे मिलने भी शंकर घोष तथा अन्य भाजपा नेता गए। उन्होंने परिवार वालों को हर सहयोग का भरोसा दिया।

chat bot
आपका साथी