शुरू होने से पहले ही रुक गई भाजपा की संकल्प यात्रा

-दर्जन भर से अधिक नेता और समर्थक गिरफ्तार -पुलिस के साथ काफी देर तक होती रही धक्का-मुक्की जा

By JagranEdited By: Publish:Tue, 17 Aug 2021 07:23 PM (IST) Updated:Tue, 17 Aug 2021 07:23 PM (IST)
शुरू होने से पहले ही रुक गई भाजपा की संकल्प यात्रा
शुरू होने से पहले ही रुक गई भाजपा की संकल्प यात्रा

-दर्जन भर से अधिक नेता और समर्थक गिरफ्तार

-पुलिस के साथ काफी देर तक होती रही धक्का-मुक्की

जागरण संवाददाता,सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस की टीम ने भाजपा की युवा संकल्प यात्रा शुरू होने से पहले ही रोक दी। पूरे राज्य के साथ-साथ सिलीगुड़ी में भी भाजपा युवा संकल्प यात्रा निकालने वाली थी। इसके लिए सुबह से ही भाजपा नेता और समर्थक हाशमी चौक पर जुटने लगे थे। सिलीगुड़ी के विधायक शकर घोष भी वहा रैली लेकर पहुंचे थे। जबकि दूसरी ओर पुलिस किसी भी कीमत पर भाजपा के संकल्प यात्रा को रोकने में जुटी हुई थी। इसलिए सुबह से ही हाशमी चौक पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। डीसीपी जोन वन जय टुडू स्वयं पुलिस की कमान संभाल रहे थे। यहा तक कि भाजपा नेताओं की हर गतिविधि की निगरानी ड्रोन कैमरे से भी की जा रही थी। सुबह करीब 7:00 बजे से ही विभिन्न स्थानों से भाजपा समर्थक जमा होने लगे थे। करीब 8:00 बजे यह लोग हाशमी चौक पर जमा होकर रैली लेकर आगे निकलने वाले थे। पुलिस ने एक-एक कर सबको गिरफ्तार करना शुरू कर दिया। इससे वहा अफरातफरी की स्थिति मच गई। भाजपा समर्थकों की पुलिस के साथ का मुक्की भी हुई। पहले पुलिस ने सभी भाजपा नेताओं को वहा जमा होने से मना किया। पुलिस का कहना है कि अनुमति नहीं होने के बावजूद भाजपा नेता संकल्प यात्रा निकालना चाह रहे थे। जबकि पुलिस इनको रोकने के लिए तैनात थी। पुलिस ने सभी को वहा से जाने के लिए कहा। लेकिन भाजपा नेता और समर्थक नहीं माने। उसके बाद सिलीगुड़ी थाना के आई सी के नेतृत्व में एक पर एक भाजपा नेताओं की गिरफ्तारी शुरू हो गई। खबर मिलते ही सिलीगुड़ी के भाजपा विधायक शकर घोष भी वहा पहुंच गए और अपने नेताओं एवं समर्थकों की गिरफ्तारी का विरोध किया। पुलिस शकर घोष को अलग ले गई। जबकि कई भाजपा नेताओं एवं समर्थकों को गिरफ्तार कर बस में बैठा दिया। शकर घोष नहीं माने और वह भी पुलिस की बस में सवार हो गए। उसके बाद पुलिस बस लेकर सिलीगुड़ी थाने के लिए रवाना हो गई। करीब दर्जन भर से अधिक भाजपा नेता एवं समर्थकों को गिरफ्तार किया गया है। जैसे ही भाजपा नेताओं एवं समर्थकों की गिरफ्तारी भाजपा के अन्य लोगों को मिली एक-एक कर भाजपा नेता थाना पहुंचने लगे। सिलीगुड़ी थाने में भी जमकर विरोध प्रदर्शन हुआ। भाजपा नेताओं ने इस गिरफ्तारी का विरोध किया। सासद राजू बिष्ट तथा अन्य नेताओं ने गिरफ्तारी को लेकर पुलिस के साथ ही राज्य की ममता सरकार पर भी हमला बोला है।

chat bot
आपका साथी