भाजपा का पोस्टर देखकर भड़के गौतम देव

-सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर लगे पोस्टर को तत्काल हटाने का दिया निर्देशओछी राजनीति करने का लगा

By JagranEdited By: Publish:Thu, 12 Aug 2021 09:07 PM (IST) Updated:Thu, 12 Aug 2021 09:07 PM (IST)
भाजपा का पोस्टर देखकर भड़के गौतम देव
भाजपा का पोस्टर देखकर भड़के गौतम देव

-सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर लगे पोस्टर को तत्काल हटाने का दिया निर्देश,ओछी राजनीति करने का लगाया आरोप जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी नगर निगम प्रशासनिक बोर्ड के चेयरमैन गौतम देव आज दोपहर उस समय भड़क गए जब उन्होंने एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भाजपा का पोस्टर लटका हुआ देखा। सिलीगुड़ी नगर निगम द्वारा संचालित इस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर लगी कई पोस्टर लटके हुए थे। सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर पार्टी का पोस्टर लगाने का गौतम देव ने विरोध किया। गौतम देव बृहस्पतिवार को वार्ड नंबर 4 स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में संचालित कोरोना टीकाकरण शिविर का जायजा लेने गए थे। यहा कोरोना टीकाकरण शिविर लगातार चल रहा है। गौतम देव आज विभिन्न सरकारी अस्पतालों के दौरे पर निकले थे। उन्होंने जहा सिलीगुड़ी जिला अस्पताल एवं उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल सहित कुछ अन्य प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को पीपीई किट सौंपा तो वहीं नगर निगम द्वारा संचालित टीकाकरण केंद्रों का जायजा भी लिया। गौतम देव जैसे ही इस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे उन्हें भाजपा के कई पोस्टर लगे मिले। इन पोस्टरों में टीकाकरण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया गया था। गौतम देव ने उन पोस्टरों को हटाने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने भाजपा पर ओछी राजनीति करने का आरोप लगाया। गौतम देव ने कहा कि पूरा देश और राज्य कोरोना महामारी से लड़ रहा है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी,सभी डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी लगातार कोरोना महामारी से लड़ने में दिन-रात जुटे हुए हैं। आम लोगों को चिकित्सा सुविधाएं दी जा रही है। लोगों को खाना पहुंचाया जा रहा है। वहीं भाजपा गरीबों की कोई मदद नहीं कर रही है,बल्कि पोस्टर की राजनीति कर रही है। इससे कोई फायदा नहीं होगा। सरकारी प्रतिष्ठानों में इस तरह से पार्टी के पोस्टर लगाना सही नहीं है।

chat bot
आपका साथी