भाजपा ने तृणमूल पर किया जवाबी हमला

-शहर में निकाली गई मशाल रैलीकिया सड़क जामराज्य सरकार को बताया अराजककई लोग गिरफ्तार ज

By JagranEdited By: Publish:Mon, 09 Aug 2021 09:37 PM (IST) Updated:Mon, 09 Aug 2021 09:37 PM (IST)
भाजपा ने तृणमूल पर किया जवाबी हमला
भाजपा ने तृणमूल पर किया जवाबी हमला

-शहर में निकाली गई मशाल रैली,किया सड़क जाम,राज्य सरकार को बताया अराजक,कई लोग गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : राज्य विधानसभा चुनाव के बाद राज्य की सत्ताधारी दल तृणमूल कांग्रेस तथा प्रमुख विपक्षी पार्टी भारतीय जनता पार्टी लगातार एक दूसरे के खिलाफ मोर्चा खोल रहे हैं। जहां सोमवार को तृणमूल कांग्रेस ने कथित तौर त्रिपुरा में तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी व अन्य तृणमूल कार्यकर्ताओं पर हमले किए जाने का आरोप लगाकर सिलीगुड़ी में विरोध प्रदर्शन किया, वहीं भारतीय जनता युवा मोर्चा ने भी तृणमूल कांग्रेस पर राज्य में अराजकता का माहौल करने का आरोप लगाया है। सोमवार को भाजयुमो, सिलीगुड़ी सांगठनिक जिला कमेटी की ओर से शहर में मशाल जुलूस निकाला गया। इस दौरान भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने वेनस मोड़ पर पथावरोध भी किया।

मशाल जुलूस में शामिल भारतीय जनता पार्टी के पश्चिम बंगाल प्रदेश अध्यक्ष राजू बनर्जी, भाजपा नेता व सिलीगुड़ी विधानसभा क्षेत्र के विधायक शंकर घोष, डाबग्राम-फूलबाड़ी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक शिखा चटर्जी, भाजपा सिलीगुड़ी सांगठनिक जिला कमेटी के महासचिव राजू साहा, सचिव कन्हैया पाठक, भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष जुली तमांग, भाजयुमो सिलीगुड़ी सांगठनिक जिला कमेटी के अध्यक्ष कंचन देवनाथ समेत अन्य लोग शामिल हुए। इस मौके पर भाजपा पश्चिम बंगाल प्रदेश उपाध्यक्ष बनर्जी ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस द्वारा फैलाए जा रहे अराजकता से राज्य की जनता त्रस्त हो चुकी है। चुनाव बाद कोई ऐसा दिन नहीं है, जिस दिन तृणमूल कांग्रेस के अराजक तत्वों द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले ना किए गए हों। चुनाव में तृणमूल कांग्रेस द्वारा किए गए हमले में दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं की जाने गई हैं। उनके डर से सैकड़ों कार्यकर्ता घर छोड़ने को मजबूर हो गए। उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस की अराजकता व अन्यायपूर्ण नीतियों का भाजपा जोरदार विरोध करेगी।

वहीं जुलूस में भाजपा नेता सिलीगुड़ी विधानसभा क्षेत्र के विधायक शंकर घोष ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस का कार्य सिर्फ अराजकता फैलाना रह गया है। भाजपा इसे कभी बर्दास्त नहीं करेगी। इसका डटकर मुकाबला किया जाएगा। भाजयुमो कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए पथावरोध में कई लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया, जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया।

chat bot
आपका साथी