खोरीबाड़ी मैं भाजपा ने निकाली हुंकार रैली

जागरण संवाददाता सिलीगुड़ी भारतीय जनता पार्टी की ओर से भारत नेपाल सीमात खोरीबाड़ी में बुधवार

By JagranEdited By: Publish:Wed, 30 Dec 2020 10:29 PM (IST) Updated:Wed, 30 Dec 2020 10:29 PM (IST)
खोरीबाड़ी  मैं भाजपा ने निकाली हुंकार रैली
खोरीबाड़ी मैं भाजपा ने निकाली हुंकार रैली

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी:

भारतीय जनता पार्टी की ओर से भारत नेपाल सीमात खोरीबाड़ी में बुधवार को हुंकार रैली निकाली गई। इसका नेतृत्व भाजयुमो के जिलाध्यक्ष कंचन देवनाथ कर रहे थे। उनके साथ सौरभ सरकार, डॉक्टर सुजीत घोष, उत्तम सिंह आदि मौजूद थे। राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रैली पार्टी कार्यालय के सामने से निकल कर प्रखंड विकास पदाधिकारी कार्यालय तक जाकर संपन्न हुई। रैली के संबंध में बताया गया कि यह रैली भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं की रिहाई के सम्मान में निकाली गई है। उत्तरकन्या अभियान में पुलिस की गोली में मारे गए भाजपा कार्यकर्ता के खिलाफ 8 दिसंबर को बंद बुलाया गया था। बंद का समर्थन कर रहे भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष कंचन देवनाथ, अर्जुन सरकार, मंगलदीप दास, सौरव सरकार, राजीव चंद्रा, प्रसन्नजीत पाल, दिलीप महंतो, शातंनु दास,सुमन सरकार, विनोद गुप्ता, जगदीश शर्मा, रंजीत विश्वास और अनंदिता राय दास को गिरफ्तार कर लिया गया था। बंद के दौरान जिन भाजपा नेताओं और समर्थको को गिरफ्तार किया गया था उसके खिलाफ गैर जमानती धाराओं में जेल भेजा गया था 14 दिन जेल में रहने के बाद इन नेताओं को आखिरकार कोर्ट ने यह रिहा किया है। रैली इस बात का प्रमाण है कि भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को झूठे मुकदमे में फसाने से भारतीय जनता पार्टी का आदोलन बंगाल में नहीं रुकने वाला। यहां बता दें कि विस चुनाव से पहले भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। बुधवार को ही शहर में भाजपा नेताओं की एक कार्यशाला भी आयोजित हुई थी।

chat bot
आपका साथी