नगर निगम के खिलाफ भाजपा का हल्ला बोल

-सितंबर पर बड़े पैमाने पर आंदोलन की बनी रणनीति -वर्तमान प्रशासनिक बोर्ड पर जमकर साधा निशाना

By JagranEdited By: Publish:Mon, 23 Aug 2021 10:45 PM (IST) Updated:Mon, 23 Aug 2021 10:45 PM (IST)
नगर निगम के खिलाफ भाजपा का हल्ला बोल
नगर निगम के खिलाफ भाजपा का हल्ला बोल

-सितंबर पर बड़े पैमाने पर आंदोलन की बनी रणनीति

-वर्तमान प्रशासनिक बोर्ड पर जमकर साधा निशाना

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सिलीगुड़ी नगर निगम के खिलाफ आंदोलन की रणनीति तैयार कर रही है। सितंबर के प्रथम सप्ताह से ही भाजपा शहर के विकास के मुद्दे को लेकर नगर निगम के खिलाफ आंदोलन पर उतरेगी। पत्रकार सम्मेलन में उक्त जानकारी सिलीगुड़ी तथा डाबग्राम-फूलबाड़ी के भाजपा विधायकों ने दी।

सोमवार को सिलीगुड़ी स्थित भाजपा कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए सिलीगुड़ी के भाजपा विधायक डॉ. शंकर घोष ने कहा कि बीते कई दिनों से लगातार हुई बारिश ने सिलीगुड़ी के विकास की पोल खोल दी है। बारिश की वजह से चारों ओर जल-जमाव की समस्या गहरा गई है। राज्य की तृणमूल सरकार और सिलीगुड़ी नगर निगम की वर्तमान प्रशासकीय बोर्ड शहर को डूबोने के लिए तैयार है। शहर की जल निकासी व्यवस्था के लिए आवश्यक महानंदा एक्शन प्लान व स्वैरेज सिस्टम को तृणमूल सरकार ने फाइलों में दबा रखा है। वहीं नगर निगम की वर्तमान प्रशासकीय बोर्ड के पदाधिकारी शहर का मुआयना कर वादे पर वादे किए जा रहा है। लेकिन कार्य कुछ भी नहीं हो रहा है। शहर के विकास को अवरुद्ध करने के खिलाफ सिलीगुड़ी सांगठनिक जिला भाजपा सितंबर महीने से नगर निगम अभियान पर उतरेगी। इसके तहत सिलीगुड़ी नगर निगम की वर्तमान प्रशासकीय बोर्ड व राज्य सरकार की सिलीगुड़ी शहर को लेकर अब तक की नीति के खिलाफ सड़क पर विरोध प्रदर्शन से लेकर जन-संपर्क अभियान चलाया जाएगा। वहीं, पत्रकार सम्मेलन में उपस्थित डाबग्राम-फूलबाड़ी विधानसभा की भाजपा विधायक शिखा चटर्जी ने कहा कि वर्ष 2015 में चयनित माकपा बोर्ड की मियाद समाप्त हुए एक वर्ष से अधिक का समय बीत गया है। लेकिन राज्य की तृणमूल सरकार सिलीगुड़ी नगर निगम का चुनाव नहीं करा रही है। वार्ड पार्षद नहीं होने की वजह से आम नागरिकों को कई तरह की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। एक रेसिडेन्सियल सर्टिफिकेट के लिए बोरो या नगर निगम का चक्कर काटना पड़ रहा है। इस आंदोलन में भाजपा अविलंब नगर निगम का चुनाव कराने के मुद्दे को जनता के समक्ष रखेगी।

chat bot
आपका साथी