भाजपा ने मनाया स्थापना दिवस

-सांसद राजू बिष्ट ने पार्टी की उपलब्धियों की दी जानकारी -चुनाव में जीत के बाद राज्य में भी सरक

By JagranEdited By: Publish:Tue, 06 Apr 2021 08:22 PM (IST) Updated:Tue, 06 Apr 2021 08:22 PM (IST)
भाजपा ने मनाया स्थापना दिवस
भाजपा ने मनाया स्थापना दिवस

-सांसद राजू बिष्ट ने पार्टी की उपलब्धियों की दी जानकारी

-चुनाव में जीत के बाद राज्य में भी सरकार बनाने का दावा

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी: बंगाल में विधानसभा चुनाव के दौरान ही भाजपा स्थापना दिवस मना रही है। 41 साल पहले आज ही के दिन भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई थी।

इस मौके पर जिला कार्यालय से लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं में काफी जोश और उमंग देखा गया। भारतीय जनता पार्टी का नाम लेने में कार्यकर्ता खास करके इस सीमावर्ती बंगाल में परहेज करते थे वह आज खुलेआम अपने घरों पर झडा लगा रहे हैं। स्थापना दिवस के मौके पर कíसयाग में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट मागने और स्थापना दिवस पर लोगों को बधाई देते हुए दाíजलिंग के सासद तथा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजू बिष्ट ने कहा कि 6 अप्रैल1980 को भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई थी। मुंबई के पहले अधिवेशन में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई ने बतौर अध्यक्ष कहा था कि अंधियारा छटेगा सूरज निकलेगा,कमल खिलेगा। आज भारत की संसदीय राजनीति में चारों तरफ कमल खिल रहा है। कभी बाभन,बनियों और बाजार वालों (मतलब शहरी इलाके) की पार्टी रही भाजपा आज अखिल भारतीय प्रभाव के चरम पर है। पाच राज्यों के विधानसभा चुनावों की शोर में बीजेपी की स्थापना दिवस कुछ अहम सवालों को भी लोगों के बीच उठा रही है। उन्होंने कहा कि 04 दशकों में बीजेपी लगातार नई ऊंचाइयों पर पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि पहले अटल बिहारी वाजपेयी की अगुवाई में बीजेपी ने 90 के दशक के आखिर में सरकार बनाई। अब पिछले 06 सालों से नरेंद्र मोदी बीजेपी की अगुवाई वाली एनडीए सरकार के प्रधानमंत्री हैं। वैसे इसके मूल में भारतीय जनसंघ है, जिसकी नींव डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने रखी थी। आज भाजपा देश की सबसे बड़ी राष्ट्रीय पार्टी हो चुकी है। जिसे देश की लगभग 70 फीसदी आबादी का साथ है। पार्टी की स्थापना को अब तक पूरे 41 साल हो चुके हैं। अटल बिहारी वाजपेयी भाजपा के पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष थे। जब भारतीय जनसंघ

साल 1980 में हुए लोकसभा चुनाव में सिर्फ 31 रह गईं और पार्टी बिखर गई। इसके बाद जनसंघ की विचारधारा के नेताओं नें भारतीय जनता पार्टी का गठन किया। राजू बिष्ट ने आने वाले दिनों में बंगाल में भी सरकार बनाने का दावा किया। उन्होंने कहा कि पार्टी की स्थापना दिवस पर यह साफ संकेत है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत होगी और राज्य में भाजपा की सरकार बनेगी।

chat bot
आपका साथी