निष्पक्ष चुनाव हुआ तो निगम पर भाजपा का कब्जा : डॉ सुकांत

जागरण संवाददाता सिलीगुड़ी भारतीय जनता पार्टी के पश्चिम बंगाल प्रदेश अध्यक्ष तथा सांसद डॉ सुकांत

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 09:00 PM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 09:00 PM (IST)
निष्पक्ष चुनाव हुआ तो निगम पर भाजपा का कब्जा : डॉ सुकांत
निष्पक्ष चुनाव हुआ तो निगम पर भाजपा का कब्जा : डॉ सुकांत

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : भारतीय जनता पार्टी के पश्चिम बंगाल प्रदेश अध्यक्ष तथा सांसद डॉ सुकांत मजूमदार ने कहा कि यदि सिलीगुड़ी नगर निगम चुनाव निष्पक्ष ढंग से होता है तो सिलीगुड़ी नगर निगम बोर्ड पर भाजपा का कब्जा होगा। उन्होंने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सिलीगुड़ी की जनता का पूरा समर्थन भाजपा को प्राप्त है। सिलीगुड़ी विधानसभा क्षेत्र से जहां भाजपा से शंकर घोष निर्वाचित हुए हैं, वहीं आसपास के सभी विधानसभा क्षेत्रों पर भाजपा का कब्जा है। जिस तरह से लोकसभा चुनाव तथा इसके बाद विधानसभा चुनाव में सिलीगुड़ी की जनता ने भाजपा का साथ दिया है, इससे स्पष्ट है कि निष्पक्ष चुनाव होने की स्थिति में नगर निगम बोर्ड पर भाजपा का कब्जा होगा।

भाजपा से एक-एक कर विधायक पार्टी छोड़ तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं, इस बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। एक-दो विधायक के पार्टी छोड़ देने से पार्टी खत्म नहीं हो जाएगी। उन्होंने भाजपा छोड़ने वाले विधायकों को चुनौती देते हुए कहा कि यदि उनमें दम है तो विधायक पद से इस्तीफा देने के बाद दूसरे दल में शामिल हों। सिलीगुड़ी आगमन पर मल्लागुड़ी स्थिति भाजपा सिलीगुड़ी जिला कार्यालय में डॉ सुकांत मजूमदार तथा तथा दिलीप घोष का भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। स्वागत समारोह के बाद भाजपा सिलीगुड़ी सांगठनिक जिला कमेटी की एक बैठक में भी गई। उक्त बैठक में भाजपा नेता व सिलीगुड़ी विधानसभा क्षेत्र के विधायक शंकर घोष, भाजपा सिलीगुड़ी सांगठनिक जिला कमेटी के संयोजक तथा माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी विधान सभा क्षेत्र के विधायक आनंदमय बर्मन समेत अन्य लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी