भाजपा ने पुलिस को ठहराया जिम्मेवार

आरोप -वसूली के लिए डंपर का पीछा कर रही थी पुलिस -पुलिस से बचने के लिए भागने के चक्कर मे

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Nov 2021 08:01 PM (IST) Updated:Fri, 26 Nov 2021 08:01 PM (IST)
भाजपा ने पुलिस को ठहराया जिम्मेवार
भाजपा ने पुलिस को ठहराया जिम्मेवार

आरोप

-वसूली के लिए डंपर का पीछा कर रही थी पुलिस

-पुलिस से बचने के लिए भागने के चक्कर में हुई दुर्घटना

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी: इस्टर्न बाईपास सड़क हादसा के लिए भाजपा सांसद डॉक्टर जयंत राय व विधायक आनंदमय बर्मन ने सीधे तौर पर पुलिस को जिम्मेवार ठहराया है। शुक्रवार को जलपाईगुड़ी के भाजपा सांसद डॉक्टर जयंत राय व विधायक आनंदमय बर्मन घायलों से मिलने के लिए सिलीगुड़ी जिला अस्पताल पहुंचे हुए थे। डॉक्टर जयंत राय ने घायलों से मिलकर उनका हालचाल लिया। इसके बाद उन्होंने जलेश्वरी बाजार इलाके में पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया तथा स्थानीय लोगों से बातचीत की। पत्रकारों से बातचीत करते हुए राय ने कहा कि स्थानीय लोगों से बातचीत करने के बाद उन्हें जानकारी मिली है कि पुलिस वसूली के लिए डंपर का पीछा कर रही थी। भागने के चक्कर में डंपर चालक नियंत्रण खो बैठा और घटना घट गई। उन्होंने कहा कि 4 लोगों की मौत हो गई तथा 6 लोग घायल हुए हैं। इस घटना के लिए सीधे तौर पर प्रशासन जिम्मेवार है। उन्होंने यह भी कहा कि यहां ट्रैफिक की व्यवस्था नहीं है। सड़क पर लाइट भी नहीं है। यह सब देखना स्थानीय प्रशासन का काम है। विधायक आनंदमय बर्मन ने कहा कि मृतकों व घायलों को सम्मानजनक मुआवजा मिलनी चाहिए। वहीं भाजपा नेताओं ने आसीघर आउट पुलिस के साथ भी बातचीत की।

------------- आरोप

chat bot
आपका साथी