सड़क पर अचानक मवेशी आने से बाइक दुर्घटनाग्रस्त, चालक घायल

सड़क पर अचानक मवेशी आ जाने के कारण बाइक अनियंत्रित होकर गिर पड़ी। इस घटना में चालक घायल हुआ है।

By Rajesh PatelEdited By: Publish:Wed, 21 Nov 2018 11:45 AM (IST) Updated:Wed, 21 Nov 2018 11:45 AM (IST)
सड़क पर अचानक मवेशी आने से बाइक दुर्घटनाग्रस्त, चालक घायल
सड़क पर अचानक मवेशी आने से बाइक दुर्घटनाग्रस्त, चालक घायल
सिलीगुडी [जागरण संवाददाता]। सिलीगुड़ी शहर से करीब 41 किलोमीटर दूर खोरीबाड़ी थाना के देवीगंज-अधिकारी मार्ग पर बुधवार की सुवह करीब साढ़े आठ बजे सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार घायल हुआ है। घायल का नाम मोहमद हाफिज बताया गया है। उसे स्थानीय लोग अस्पताल में ले गए हैं।
मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे नूरुद्दीन ने बताया देवीगंज से अधिकारी की ओर आ रहे थे।  अचानक सड़क पर पास के एक घर से मवेशी निकल कर सामने आ गया। उससे बचने के लिए अचानक ब्रेक लगाई। इसके चलते गिर गए। संयोग रहा कि दोनों को ज्यादा चोट नहीं लगी है। हाफिज के हाथ में चोट होने से उसे अस्पताल ले जाया गया है। देवीगंज के पास के दोनों बताए जाते हैं। इस संबंध में थाने में कोई शिकायत नहीं की गयी है। 
chat bot
आपका साथी