पिछली बार थे दुश्मन,अब बने दोस्त

राजनीति में सब संभव -अशोक भट्टाचार्य के समर्थन में मैदान में उतरे बाईचुंग -विभिन्न स्थानो पर

By JagranEdited By: Publish:Tue, 13 Apr 2021 09:41 PM (IST) Updated:Tue, 13 Apr 2021 09:41 PM (IST)
पिछली बार थे दुश्मन,अब बने दोस्त
पिछली बार थे दुश्मन,अब बने दोस्त

राजनीति में सब संभव

-अशोक भट्टाचार्य के समर्थन में मैदान में उतरे बाईचुंग

-विभिन्न स्थानो पर चुनाव प्रचार कर वोट देने की अपील

-पिछली बार दोनों एक दूसरे के खिलाफ लड़े थे जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी:

राजनीति में कोई किसी का दोस्त या दुश्मन नहीं होता। इस बात को प्रमाणित किया है फुटबॉलर बाइचुंग भूटिया ने। सिलीगुड़ी विधानसभा क्षेत्र से कभी एक-दूसरे के खिलाफ सिलीगुड़ी में चुनावी जंग लड़ चुके आज एक साथ हैं। मंगलवार को कुछ ऐसी ही तस्वीर सिलीगुड़ी में देर शाम देखने को मिली है। बाइचुंग भूटिया सिलीगुड़ी विधानसभा से संयुक्त मोर्चा समर्थित माकपा उम्मीदवार अशोक भट्टाचार्य के समर्थन महारैली में शामिल हुए। वर्ष 2016 साल में तृणमूल काग्रेस के टिकट पर सिलीगुड़ी विधानसभा से बाइचुंग भूटिया उम्मीदवार थे। जहा उसका प्रतिद्वंदी वाम मोर्चा के उम्मीदवार अशोक भट्टाचार्य थे। इस दौरान दोनों ने एक- दूसरे खिलाफ जमकर हमला किया था। हालाकि बाइचुंग भूटिया तब अशोक भट्टाचार्य से हार गए थे। अब समय बदल गया है। मंगलवार को बाइचुंग भूटिया ने अशोक भट्टाचार्य के समर्थन में सिलीगुड़ी में चुनाव प्रचार किया हैं। इस महारैली में माकपा नेता सुजन चक्रवर्ती और वामपंथी युवा उम्मीदवार शतरूप घोष उपस्थित थे। भूटिया ने कहा कि अशोक भाट्चार्य के साथ उनका रिश्ता सालों पुराना है। उन्होंने कहा कि अशोक दा जैसे गिने चुने कुछ नेता रह गए हैं,जो लोगों के लिए काम करते हैं। हमें अशोक दा जैसे नेता की जरूरत हैं। इसी कारण वह अशोक भट्टाचार्य के समर्थन में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए अशोक भट्टाचार्य को वोट देने की अपील की।

chat bot
आपका साथी