जवानों ने ली संविधान रक्षा की शपथ

जागरण संवाददातासिलीगुड़ी दिनाक 26 नवंबर 2021 को पूरे देश में संविधान दिवस मनाया जाता है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Nov 2021 10:33 PM (IST) Updated:Fri, 26 Nov 2021 10:33 PM (IST)
जवानों ने ली संविधान रक्षा की शपथ
जवानों ने ली संविधान रक्षा की शपथ

जागरण संवाददाता,सिलीगुड़ी: दिनाक 26 नवंबर 2021 को पूरे देश में संविधान दिवस मनाया जाता है। इस दिन को राष्ट्रीय कानून दिवस के रूप में भी जाना जाता है। दिनाक 26 नवंबर 1949 को देश की संविधन सभा ने वर्तमान संविधान को विधिवत रुप में अंगीकार किया था। यह दिन भारत में संविधान को अपनाने की याद दिलाता है। संविधान दिवस संवैधानिक मूल्यों के प्रति नागरिकों में सम्मान की भवना को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है। वर्ष 2015 मे डा भीम राव आबेडकर के 125 वें जंयती वर्ष के रुप में 26 नवंबर, 2015 को सामाजिक न्याय और आधिकारिता मंत्रालय ने इस दिवस को संविधान दिवस के रूप में मनाने के केन्द्र सरकार के फैसले को अधिसूचित किया था। संविधान दिवस के अवसर पर दिनाक 26 नवंबर 2021 को उत्तर बंगाल फ्रंटियर, सीमा सुरक्षा बल के महानिरीक्षक श्री रवि गाधी के गतिशील नेतृत्व में सीमा सुरक्षा बल के कदमतला परिसर में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। शपथ ग्रहण कार्यक्रम के दौरान उत्तर बंगाल फ्रंटियर के सभी अधिकारियों और जवानों ने संविधान के मानदंडों का पालन करने का संकल्प लिया।

----------- जागरण संवाददाता,सिलीगुड़ी: दिनाक 26 नवंबर 2021 को पूरे देश में संविधान दिवस मनाया जाता है। इस दिन को राष्ट्रीय कानून दिवस के रूप में भी जाना जाता है। दिनाक 26 नवंबर 1949 को देश की संविधन सभा ने वर्तमान संविधान को विधिवत रुप में अंगीकार किया था। यह दिन भारत में संविधान को अपनाने की याद दिलाता है। संविधान दिवस संवैधानिक मूल्यों के प्रति नागरिकों में सम्मान की भवना को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है। वर्ष 2015 मे डा भीम राव आबेडकर के 125 वें जंयती वर्ष के रुप में 26 नवंबर, 2015 को सामाजिक न्याय और आधिकारिता मंत्रालय ने इस दिवस को संविधान दिवस के रूप में मनाने के केन्द्र सरकार के फैसले को अधिसूचित किया था। संविधान दिवस के अवसर पर दिनाक 26 नवंबर 2021 को उत्तर बंगाल फ्रंटियर, सीमा सुरक्षा बल के महानिरीक्षक श्री रवि गाधी के गतिशील नेतृत्व में सीमा सुरक्षा बल के कदमतला परिसर में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। शपथ ग्रहण कार्यक्रम के दौरान उत्तर बंगाल फ्रंटियर के सभी अधिकारियों और जवानों ने संविधान के मानदंडों का पालन करने का संकल्प लिया।

chat bot
आपका साथी