राम विवाह पर किया गया चंडी पाठ

श्री हनुमान मंदिर समिति की ओर से श्री हनुमान मंदिर प्रकाशनगर में

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Dec 2021 10:20 PM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 10:20 PM (IST)
राम विवाह पर किया गया चंडी पाठ
राम विवाह पर किया गया चंडी पाठ

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : श्री हनुमान मंदिर समिति की ओर से श्री हनुमान मंदिर, प्रकाशनगर में श्री राम विवाह महोत्सव मनाया जा रहा है। इसी क्रम में शतचंडी पाठ जो बनारस के पंडितों के द्वारा किया जा रहा था उसका समापन हुआ। जिसके माध्यम से सुख-समृद्धि हेतु कामना की गई। इस अवसर पर अष्टयाम कीर्तन किया जा रहा है। नदिया जिले से आई टीम के द्वारा बहुत ही श्रद्धा भाव के साथ कीर्तन किया जा रहा है। कीर्तन के माध्यम से विश्व शांति की कामना की जा रही है। इस अवसर पर हरे राम, हरे कृष्ण से नगरी गूंज उठी है। वहीं आज राम विवाह समापन के अवसर पर बांग्ला भाषा में राम विवाह किया जाएगा। जहां पर राम-विवाह को झांकी के माध्यम से दिखाया जाएगा। साथ ही यज्ञ भी किया जा रहा है। इसी क्रम में रामचरित मानस का पाठ किया जा रहा है।बहुत ही खूबसूरती के साथ मंदिर की सजावट की गई हैं। प्रतिदिन मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ जुट रही है। दर्शन के लिए काफी तादाद में भक्त आ रहे हैं। सिर्फ स्थानीय श्रद्धालु ही नहीं बल्कि बाहर से श्रद्धालु आए हुए हैं। पंडित श्रीपति मिश्र और उमापति मिश्र के सानिध्य में बहुत ही श्रद्धा भाव से पूजा की जा रही है। आज भंडारा का आयोजन भी किया जाएगा। जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : श्री हनुमान मंदिर समिति की ओर से श्री हनुमान मंदिर, प्रकाशनगर में श्री राम विवाह महोत्सव मनाया जा रहा है। इसी क्रम में शतचंडी पाठ जो बनारस के पंडितों के द्वारा किया जा रहा था उसका समापन हुआ। जिसके माध्यम से सुख-समृद्धि हेतु कामना की गई। इस अवसर पर अष्टयाम कीर्तन किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी