यात्रियों की संख्या बढ़ी,15 विमान रद

जागरण संवाददाता सिलीगुड़ी कोरोना वायरस महामारी से बागडोगरा एयरपोर्ट पर विमान यात्रियों की संख्या

By JagranEdited By: Publish:Fri, 09 Jul 2021 07:48 PM (IST) Updated:Fri, 09 Jul 2021 07:48 PM (IST)
यात्रियों की संख्या बढ़ी,15 विमान रद
यात्रियों की संख्या बढ़ी,15 विमान रद

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : कोरोना वायरस महामारी से बागडोगरा एयरपोर्ट पर विमान यात्रियों की संख्या में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कोरोना के चलते मई तथा जून महीने में यात्रियों की संख्या में काफी कमी दर्ज की जा रही थी, लेकिन जुलाई महीना शुरू होने के साथ यात्रियों की संख्या में भी कुछ हद तक सुधार देखने को मिल रहा है। इस महीने के शुरूआती दिनों में बागडोगरा एयरपोर्ट के लिए काफी चहल-पहल वाला साबित हो रहा है। इस महीने सिर्फ एक दिन के अलावा हर दिन तीन हजार से ज्यादा विमान यात्रियों की आवाजाही हो रही है। सिर्फ मंगलवार को विमान यात्रियों की संख्या तीन हजार से कम दर्ज की गई थी। एक दिन बाद ही यात्रियों की संख्या में सुधार देखने को मिला। इस बीच शुक्रवार को भी बागडोगरा एयरपोर्ट पर 3000 से ज्यादा विमान यात्रियों की आवाजाही हुई। बागडोगरा एयरपोर्ट के आधिकारिक सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार इस सप्ताह शुक्रवार को 3368 विमान यात्रियों की आवाजाही हुई। इस दौरान 18 फ्लाइट की लैंडिंग हुई तथा इतने ही फ्लाइट ने अन्य जगहों के लिए टेकऑफ किया। जबकि 15 विमान रद रहे। कल 11 विमान रद करना पड़ा था। बागडोगरा एयरपोर्ट के निदेशक सुब्रमणी पी ने बताया कि अन्य जगहों से बागडोगरा एयरपोर्ट पर कुल 1908 यात्री आए, जबकि 1460 यात्री बागडोगरा एयरपोर्ट से अन्य जगहों के लिए उड़ान भरे। हालाकि बीते रविवार को साढ़े तीन हजार से ज्यादा विमान यात्रियों की आवाजाही हुई थी। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट पर कोविड-19 प्रोटोकाल का पूरी तरह से पालन हो रहा है।

chat bot
आपका साथी