रंगदारी के लिए पूर्व सैनिक पर हमला, आरोप तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर

कूचबिहार कोतवाली थाना क्षेत्र में रंगदारी के लिए एक पूर्व सैनिक पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। इसमें आरोप तृणमूल कार्यकर्ताओं पर लगा है।

By Rajesh PatelEdited By: Publish:Mon, 18 Feb 2019 12:30 PM (IST) Updated:Mon, 18 Feb 2019 12:30 PM (IST)
रंगदारी के लिए पूर्व सैनिक पर हमला, आरोप तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर
रंगदारी के लिए पूर्व सैनिक पर हमला, आरोप तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर
 कूचबिहार [संवादसूत्र]। कूचबिहार कोतवाली थाना क्षेत्र में रंगदारी के लिए एक पूर्व सैनिक पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। इसमें आरोप तृणमूल कार्यकर्ताओं पर लगा है। घायल पूर्व सैनिक को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
   उत्तर बावनगंज के बलासी निवासी पूर्व सैनिक समीर कुमार दास इनदिनों दवनहाट में रहते हैं। दास का कहना है कि तृणमूल के पंचायतस्तीय नेता शिबू सरकार, जीवन सरकार, उत्तम दत्त व अन्य दो ने उनसे चार लाख रुपये की रंगदारी मांगी। न देने पर गंभीर नतीजे भुगतने की धमकी दी। उनके डर से एक लाख रुपये दे भी दिए। तीन लाख के लिए ये सभी रविवार की रात घर से जबरन उठा ले गए और काफी मारा-पीटा। कहा कि तीन लाख और देने पर ही जान बचेगी। 
   पूर्व सैनिक ने अपने साथ हुई घटना की लिखित जानकारी कोतवाली थाना में दे दी है। पुलिस इस प्रकरण की जांच में जुटी है। 
chat bot
आपका साथी