आठारोखाई नगरपालिका का प्रमाण दें अशोक भट्टाचार्य

-राज्य की तृणमूल काग्रेस सरकार के मंत्री गौतम देव ने दी चुनौती -कहा राजनीतिक स्वार्थ के लिए

By JagranEdited By: Publish:Fri, 27 Nov 2020 08:27 PM (IST) Updated:Fri, 27 Nov 2020 08:27 PM (IST)
आठारोखाई नगरपालिका का प्रमाण दें अशोक भट्टाचार्य
आठारोखाई नगरपालिका का प्रमाण दें अशोक भट्टाचार्य

-राज्य की तृणमूल काग्रेस सरकार के मंत्री गौतम देव ने दी चुनौती

-कहा, राजनीतिक स्वार्थ के लिए लोगों को दिग्भ्रमित करना छोड़ दें अशोक बाबू जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : राज्य की वर्तमान तृणमूल काग्रेस सरकार के पर्यटन मंत्री गौतम देव ने राज्य की पूर्व माकपा नीत वाममोर्चा सरकार के नगर उन्नयन मंत्री रहे अशोक भट्टाचार्य को चुनौती दी है कि वह जो बार-बार कह रहे हैं कि माकपा सरकार ने आठारोखाई नगरपालिका बिल पास कर दिया था, लेकिन वर्तमान सरकार उसे नगरपालिका नहीं बना रही है तो वह इसका पूरे सबूत के साथ आम जनता को प्रमाण दें। अन्यथा, लोगों को दिग्भ्रमित करना छोड़ दें। मंत्री गौतम देव ने कहा कि अशोक बाबू का कहना है कि राज्य की पूर्व माकपा सरकार ने सिलीगुड़ी के निकटवर्ती आठारोखाई क्षेत्र को नगर पालिका बनाने का बिल पास कर दिया था। उस पर राज्यपाल का हस्ताक्षर भी हो गया था। तो, वह बताएं कि कब मंत्रिमंडल ने निर्णय लिया? कब विधानसभा में वह पास हुआ? कब राज्यपाल ने हस्ताक्षर किया? अगर राज्यपाल हस्ताक्षर कर दें तो वह कानून बन जाता है और अगर कानून हो गया तो वह लागू क्यों नहीं हुआ? मंत्री गौतम देव ने यह भी सवाल उठाया कि ठीक है कि 2011 से 2016 तक के कार्यकाल में अशोक बाबू हार गए इसलिए विधायक नहीं रह पाए लेकिन 2016 से 2020 के कार्यकाल में तो वह विधायक हैं तो फिर उन्होंने अब तक एक बार भी यह मुद्दा विधानसभा में क्यों नहीं उठाया? वह इस मुद्दे को स्पष्ट रूप में सबूतों के साथ आमजन के समक्ष पेश करें तभी हम इसे सच मानेंगे। अन्यथा,यही माना जाएगा कि जैसे हमेशा से वह लोगों को दिग्भ्रमित करते आए हैं वैसे ही अभी भी कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी