47 हजार के नकली नोटों के साथ मालदा में असम का युवक गिरफ्तार

मालदा में शुक्रवार को फिर नकली नोटों के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। वह असम का रहनेवाला बताया गया।

By Rajesh PatelEdited By: Publish:Fri, 22 Feb 2019 06:06 PM (IST) Updated:Fri, 22 Feb 2019 06:06 PM (IST)
47 हजार के नकली नोटों के साथ मालदा में असम का युवक गिरफ्तार
47 हजार के नकली नोटों के साथ मालदा में असम का युवक गिरफ्तार

मालदा [संवादसूत्र]। खुफिया विभाग की जानकारी पर बीएसएफ की 24 नंबर  बटालियन ने अभियान चलाकर जाली नोट के साथ असम के एक युवक को मालदा टाउन स्टेशन से शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। वह मालदा से जाली नोट लेकर असम जा रहा था। गिरफ्तार युवक को इंग्लिश बाजार थाना पुलिस को सौंप दिया गया।

नकली नोटों के साथ गिरफ्तार युवक।
   पुलिस ने बताया कि आरोपित युवक की पहचान हाजीउद्दीन अली (28) के रूप में हुई है। वह असम के सोनितपुर जिला के तेलामारा थाना के बालीगन गांव का रहनेवाला है। उसके पास से 47 हजार रुपये के जाली नोट बरामद किए गए हैं।
   बीएसएफ साउथ बंगाल फ्रंटियर की ओर से बताया गया कि आरोपित युवक मालदा के भारत-बांग्लादेश सीमावर्ती क्षेत्र से जाली नोट लेकर असम की ओर जा रहा था। गुप्त सूचना पर अभियान चलाकर युवक को जाली नोट के साथ दबोच लिया गया।

chat bot
आपका साथी