25 तोते के साथ शिकारी गिरफ्तार

-वन विभाग और पुलिस ने धान खेत से दबोचा -कई और बदमाश भागने में सफल रहे जासंखोरीबाड़

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Dec 2021 09:37 PM (IST) Updated:Wed, 08 Dec 2021 09:37 PM (IST)
25 तोते के साथ शिकारी गिरफ्तार
25 तोते के साथ शिकारी गिरफ्तार

-वन विभाग और पुलिस ने धान खेत से दबोचा

-कई और बदमाश भागने में सफल रहे

जासं,खोरीबाड़ी:बागडोगरा वन विभाग ने बागडोगरा थाना क्षेत्र से 25 तोतों के साथ एक शिकारी को गिरफ्तार किया है।  गिरफ्तार किए गए शिकारी का नाम मोहम्मद हुसैन बताया गया है ।

बागडोगरा वन विभाग के रेंजर समीरन राज ने बताया कि बुधवार को बागडोगरा थाना क्षेत्र के चौपुखरिया, केस्टपुर इलाके के धान के खेतों में जाल लगाकर कई शिकारी तोतों का शिकार कर रहे थे। स्थानीय लोगों के द्वारा सूचना मिलने पर बागडोगरा वन विभाग और बागडोगरा पुलिस मौके पर पहुंची एवं एक युवक को तोतों के साथ गिरफ्तार किया गया। मौका का फायदा उठा कर और कई शिकारी भाग निकले। पुलिस इन सबकी तलाश कर रही है। उन्होंने बताया कि 25 तोतों को बरामद किया गया है। इनमें से अधिकाश तोते घायल हैं ।

गिरफ़्तार किये गए शिकारी को आवश्यक करवाई के बाद आज न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

------------ -वन विभाग और पुलिस ने धान खेत से दबोचा

chat bot
आपका साथी