छह किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

जासं सिलीगुड़ी गुप्त सूचना के आधार पर अभियान चलाकर सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस की भक्ति नगर

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 09:33 PM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 09:33 PM (IST)
छह किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार
छह किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

जासं, सिलीगुड़ी : गुप्त सूचना के आधार पर अभियान चलाकर सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस की भक्ति नगर थाना पुलिस ने एक युवक को गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। बीते गुरुवार की देर शाम सूचना के आधार पर भक्ति नगर थाने की सफेद पोशाक पुलिस टीम ने हैदरपाड़ा बाजार इलाके में अभियान चलाया। बाजार से एक युवक को एक झोला गांजे के साथ गिरफ्तार किया। आरोपित युवक का नाम सुमन सरकार बताया गया है। आरोपित भक्ति नगर थाना क्षेत्र के दुर्गा नगर इलाके का निवासी बताया गया है। आरोपित छह किलो गांजा को पेपर और प्लास्टिक के पैकेट में बांध कर एक झोला में रख हैदरपाड़ा बाजार में डिलीवरी करने पहुंचा था। आरोपित को एनडीपीएस एक्ट के तहत बुक कर शुक्रवार जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। ---------------- जासं, सिलीगुड़ी : गुप्त सूचना के आधार पर अभियान चलाकर सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस की भक्ति नगर थाना पुलिस ने एक युवक को गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। बीते गुरुवार की देर शाम सूचना के आधार पर भक्ति नगर थाने की सफेद पोशाक पुलिस टीम ने हैदरपाड़ा बाजार इलाके में अभियान चलाया। बाजार से एक युवक को एक झोला गांजे के साथ गिरफ्तार किया। आरोपित युवक का नाम सुमन सरकार बताया गया है। आरोपित भक्ति नगर थाना क्षेत्र के दुर्गा नगर इलाके का निवासी बताया गया है। आरोपित छह किलो गांजा को पेपर और प्लास्टिक के पैकेट में बांध कर एक झोला में रख हैदरपाड़ा बाजार में डिलीवरी करने पहुंचा था। आरोपित को एनडीपीएस एक्ट के तहत बुक कर शुक्रवार जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

chat bot
आपका साथी