स्वíणम विजय वर्ष की स्मृति में त्रि-सेवा पर्वतारोहण का शुभारंभ

जागरण संवाददाता गंगटोक वर्ष 1971 के भारत पाकिस्तान युद्ध में भारत को मिले ऐतिहासिक विजय के 50

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 09:40 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 09:40 PM (IST)
स्वíणम विजय वर्ष की स्मृति में त्रि-सेवा पर्वतारोहण का शुभारंभ
स्वíणम विजय वर्ष की स्मृति में त्रि-सेवा पर्वतारोहण का शुभारंभ

जागरण संवाददाता, गंगटोक: वर्ष 1971 के भारत पाकिस्तान युद्ध में भारत को मिले ऐतिहासिक विजय के 50 वर्ष पूरे होने के मौके पर इसे स्वíणम वर्ष के रूप में मनाने की तैयारी में सेना जुटी है। इसके तहत भारतीय सेना की ओर से उत्तरी सिक्किम के माउंट खागचेंग्याओ के लिए एक त्रि-सेवा पर्वतारोहण अभियान का शुभारंभ किया गया। आर्मी त्रिशक्ति कोर द्वारा मिली जानकारी के अनुसार इस अभियान की योजना 1971 के युद्ध की स्वर्ण जयंती मनाने और भारत की विजय सुनिश्चित करने वाले सैनिकों की वीरता और बलिदान का सम्मान करने के लिए आयोजित किया जा रहा है। बताया गया कि लेफ्टिनेंट कर्नल मिर्जा जाहिद बेग के नेतृत्व में 18 सदस्यीय ट्राई सíवसेज टीम के अगले महीने 07 अक्टूबर 2021 तक सिक्किम की चौथी सबसे ऊंची चोटी और भारत की 10वीं सबसे ऊंची चोटी पर पहुंचने की उम्मीद है। 6889 मीटर की ऊंचाई पर स्थित खंगचेंग्याओ को चढ़ाई, खड़ी बर्फ की दीवारें, ठंड का तापमान और दुर्लभ वातावरण होने के कारण सबसे चुनौतीपूर्ण चोटियों में से एक माना जाता है।

--------------- जागरण संवाददाता, गंगटोक: वर्ष 1971 के भारत पाकिस्तान युद्ध में भारत को मिले ऐतिहासिक विजय के 50 वर्ष पूरे होने के मौके पर इसे स्वíणम वर्ष के रूप में मनाने की तैयारी में सेना जुटी है। इसके तहत भारतीय सेना की ओर से उत्तरी सिक्किम के माउंट खागचेंग्याओ के लिए एक त्रि-सेवा पर्वतारोहण अभियान का शुभारंभ किया गया। आर्मी त्रिशक्ति कोर द्वारा मिली जानकारी के अनुसार इस अभियान की योजना 1971 के युद्ध की स्वर्ण जयंती मनाने और भारत की विजय सुनिश्चित करने वाले सैनिकों की वीरता और बलिदान का सम्मान करने के लिए आयोजित किया जा रहा है। बताया गया कि लेफ्टिनेंट कर्नल मिर्जा जाहिद बेग के नेतृत्व में 18 सदस्यीय ट्राई सíवसेज टीम के अगले महीने 07 अक्टूबर 2021 तक सिक्किम की चौथी सबसे ऊंची चोटी और भारत की 10वीं सबसे ऊंची चोटी पर पहुंचने की उम्मीद है। 6889 मीटर की ऊंचाई पर स्थित खंगचेंग्याओ को चढ़ाई, खड़ी बर्फ की दीवारें, ठंड का तापमान और दुर्लभ वातावरण होने के कारण सबसे चुनौतीपूर्ण चोटियों में से एक माना जाता है।

chat bot
आपका साथी