जेएनयू मुद्दे पर आइसा का प्रदर्शन

0 जागरण संवाददाता सिलीगुड़ी जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में विभिन्न मदों में शुल्

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Nov 2019 06:13 PM (IST) Updated:Wed, 20 Nov 2019 06:13 PM (IST)
जेएनयू मुद्दे पर आइसा का प्रदर्शन
जेएनयू मुद्दे पर आइसा का प्रदर्शन

0

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी :

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में विभिन्न मदों में शुल्क वृद्धि के विरुद्ध आंदोलन कर रहे जेएनयू विद्यार्थियों पर संसद मार्च के दौरान दिल्ली में पुलिसिया लाठी चार्ज के खिलाफ ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) व रेवोल्यूशनरी यूथ एसोसिएशन (आरवाइए) की ओर से बुधवार शाम हाशमी चौक पर एकत्रित हो कर विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने जेएनयू मामले को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार को जम कर कोसा और विश्वविद्यालय प्रशासन से अविलंब समस्त शुल्क वृद्धि वापस लिए जाने व विद्यार्थियों को पूरा-पूरा इंसाफ दिए जाने की मांग की। इसके साथ ही जेएनयू मुद्दे पर ही बीते मंगलवार को हावड़ा के बाली में प्रदर्शन करने वाले आइसा समर्थकों पर भाजपा समर्थकों के हमले की भी तीव्र निंदा की गई व दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिए जाने की मांग की गई। इन मांगों पर अविलंब अमल नहीं करने पर आइसा व आरवाइए ने और जोरदार आंदोलन की चेतावनी दी है। इस दिन विरोध प्रदर्शन में आइसा नेता शाश्वती सेनगुप्ता और आइसा व आरवाइए की दार्जिलिंग जिला कमेटी के कई सदस्य व समर्थक सम्मिलित हुए।

chat bot
आपका साथी