अणुव्रत चेतना दिवस मनाया

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : पर्युषण महापर्व के पावन अवसर पर मंगलवार को स्थानीय तेरापंथ भवन

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 Sep 2018 07:02 PM (IST) Updated:Tue, 11 Sep 2018 07:02 PM (IST)
अणुव्रत चेतना दिवस मनाया
अणुव्रत चेतना दिवस मनाया

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : पर्युषण महापर्व के पावन अवसर पर मंगलवार को स्थानीय तेरापंथ भवन में साध्वी संगीतश्री के सानिध्य में अणुव्रत चेतना दिवस का पालन किया गया। इस बारे में साध्वी ने कहा कि अणुव्रत के छोटे-छोटे नियमों का पालन कर लोग अपने जीवन को सुखमय बना सकते हैं। यह संपूर्ण मनुष्य जाति पर लागू होता है। चाहे जैन हो या कोई अन्य समुदाय। जीवन में अगर छोटी-छोटी बातों को ध्यान में रखा जाए तो जीवन की दशा और दिशा दोनों बदल सकती है। साथ ही किस तरीके से इन नियमों का पालन किया जा सकता है, इस बारे में भी जानकारी दी। इस अवसर पर बड़ी तादाद में श्रावक-श्राविकाओं ने उपस्थिति दर्ज कराई। इसी क्रम में साध्वीजी की सानिध्य में तप किया जा रहा है। ललिता देवी लुणावत ने 11 दिन की तपस्या की। उनका अभिनंदन किया गया। इस मौके तप की महिमा पर भी विस्तार से प्रकाश डाला गया।

chat bot
आपका साथी